फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Tension: बिग-बी से लेकर शाहरुख-सलमान तक, कई सेलेब्स ने साधी चुप्पी; यूजर बोले- पाकिस्तान भेजो

Fri, 09 May 2025 09:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Trolled: अमिताभ बच्चन पिछले 15 दिनों से सोशल मीडिया पर मौन साधे हुए हैं। पहलगाम हमले से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए नापाक हमले पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा है। उनके अलावा शाहरुख खान और सलमान खान ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा, जिसके चलते यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
बिग बी से लेकर शाहरुख-सलमान तक भारत-पाकिस्तान तनाव पर चुप - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर कुछ भी नहीं लिखा है। बीते 15 दिनों से वह केवल ट्वीट नंबर डालकर पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान और सलमान खान ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' और पाकिस्तान के नापाक हमले कोशिश पर कुछ नहीं बोला है। इसके चलते यह सभी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शाहरुख की खामोशी से खुश पाकिस्तानी
ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले को लेकर शाहरुख खान ने भी अब तक सोशल मीडिया पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने शाहरुख खान के मौन रहने पर उनकी तारीफ भी की है।
एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, 'आपके लिए दिल में बहुत सम्मान है, क्योंकि आप इस राजनीति में नहीं पड़ रहे। आपके पाकिस्तानी प्रशंसक आपको बहुत प्यार करते हैं और आपकी खामोशी हमारे लिए बहुत मायने रखती है।' वहीं, एक भारतीय यूजर ने लिखा, ‘पहलगाम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आपसे खामोशी की उम्मीद नहीं थी।’ एक और यूजर ने लिखा, ये आदमी मेरा और सारे हिंदुस्तान का इंस्पिरेशन है, लेकिन इसने मिशन सिंदूर के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं किया। लगता है भारत में रहकर दिल पाकिस्तानी है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बेशर्म आदमी, भारत-पाकिस्तान युद्ध पर कुछ नहीं बोल रहा।’ बाकी के कमेंट नीचे देखें:
विज्ञापन




सलमान खान भी हो रहें ट्रोल

सलमान खान को भी 'ऑपरेशन सिंदूर' और पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले पर कुछ ना बोलने के लिए यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर ???’, ‘चलिए ऑपरेशन सिंदूर की स्टोरी डालिए।’ एक और ने लिखा, ‘दम है तो पाकिस्तान के खिलाफ बोलकर दिखाओ।’ बाकी कमेंट नीचे देखें:



पहलगाम से लेकर पाकिस्तान की नापाक हरकत तक बिग बी की चुप्पी

अमिताब बच्चन ने बीते 15 दिनों से सोशल मीडिया पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने ना पहलगाम हमले पर कुछ कहा था और ना ही भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर किए गए हमले पर ही कुछ बोला। यहां तक की कल रात पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए नाकाम हमले पर भी उन्होंने अभी तक मौन बनाए रखा है।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: सात दिन से ट्विटर पर 'निशब्द' हैं अमिताभ, यूजर्स उड़ा रहे मजाक; कुछ बोले- एक्शन का इंतजार है

यूजर्स कर रहे बिग बी की आलोचना
अमिताभ बच्चन के खाली ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ तो उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन से पूछा, ‘क्या कह रहा है डॉक्टर कब तक ठीक हो जाएंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज भी जीरो शरम।’ एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘वह रेखा जी से कोड में बात कर रहे हैं। जब से जया जी ने उन्हें टेक्स्ट करते हुए पकड़ लिया है।’ एक और ने लिखा, इनका अलग ही युद्ध चल रहा है। एक और ने लिखा, ‘कोई इनसे पहले फोन छीनो।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'सर कुछ तो देश बोलिये देश की आर्मी के लिए। हमारे सैनिक हमारे लिए लड़ रहे हैं।’

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: ऑपरेशन सिंदूर पर भी ‘मूक’ अमिताभ, भड़के यूजर्स बोले- 'आज भी मिस फयर, अब लग रहा है रेखा...'

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी रहे मौन
अमिताभ बच्चन ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी अपना मौन नहीं तोड़ा था। इसके चलते भी यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह मौन क्यों साध रखा है। यह तो तभी पता चलेगा जब वह कुछ बोलेंगे। उनके प्रशंसकों और यूजर्स को बस इसी का इंतजार है।

इन सितारों ने भी साधी चुप्पी
कई अन्य सितारों ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले को लेकर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अली फजल, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा जैसे सितारों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें