फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun-Saaniya Wedding: हाथ थामे नजर आए अभिषेक-ऐश, तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंचे अमिताभ समेत कई सेलेब्स

Thu, 05 Mar 2026 01:32 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs In Arjun-Saaniya Marriage: अर्जुन और सानिया की शादी में जहां तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी शादी में बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मुंबई में हो रही इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच रहे हैं। अब तक जो कलाकार शादी में पहुंचे हैं उनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और हेजल कीच शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे हैं। जया बच्चन साड़ी में नजर आईं। वहीं अमिताभ बच्चन पारंपरिक ड्रेस में नजर आए।
 
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अर्जुन की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे। दोनों ने शानदार ड्रेस में पैपराजी को पोज दिए। अभिषेक ने हाथ जोड़कर पैपराजी को धन्यवाद कहा। इस दौरान कपल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आया।
विज्ञापन



 
आमिर खान
अर्जुन-सानिया की शादी में आमिर खान मरून कुर्ता-पजामा में पहुंचे।



परिवार के साथ शाहरुख खान
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ पहंचे।



फरहान अख्तर
क्रीम करल के कुर्ता पाजामा में फरहान अख्तर अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे।
 


युवराज सिंह और हेजल कीच
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच के साथ अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे। युवराज शेरवानी में और हेजल साड़ी में नजर आईं।
 
जहीर खान और सागरिका घाटगे
पूर्व क्रिकेटर जहीर खान अपनी पत्नी और अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ अर्जुन-सानिया की शादी में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए।
 
हरभजन सिंह-गीता बसरा
हरभजन सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा के साथ अर्जुन की शादी में नजर आए।
आशा भोसले
सिंगर आशा भोसले भी अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचीं। वह क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें