फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: मूसलाधार बारिश में फैंस का जुनून देख हैरान हुए बिग बी, बोले- लाख मना करने पर भी वो अड़े रहे

Mon, 16 Jun 2025 01:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Fans: बीते रविवार दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस उनसे मिलने के लिए घंटों तक तेज बारिश में खड़े रहे। अब बिग ने उस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रत्येक रविवार अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए घर के बाहर आते हैं। बीते रविवार के नजारे ने अभिनेता को हैरान कर दिया, क्योंकि खतरनाक बारिश के बावजूद फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। हालांकि, बिग बी ने उन्हें निराश नहीं किया और वो मिलने आए। फैंस के जुनून देख वो स्तब्ध रह गए और उन्होंने अब इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं उन्होने क्या कहा। 

फैंस के जुनून के कायल हुए बिग बी

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार देर रात अपने ब्लॉग में कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए नोट भी लिखा। साझा की गई तस्वीरों में दिख रहा कि अभिनेता के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं, जिसके आगे बारिश भी बौनी साबित हो रही है। अभिनेता ने अपने व्लॉग में लिखा, ‘मूसलाधार बारिश, लेकिन वे खड़े रहे अड़े रहे। इस स्नेह का मेरे पास कोई उत्तर नहीं, न कोई शब्द बस ईश्वर की कृपा बनी रहे। मुझ पर नहीं उनपर जिनका स्नेह, कोई भी बारिश नहीं रोक सकती। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘बहुत कहा कि घर जाओ, पानी बरस रहा है, लेकिन नहीं वे खड़े रहे, अड़े रहे। मैं नतमस्तक हूं उनके सामने। 

विज्ञापन

फैंस के प्रति जताया आभार 
अपने ब्लॉग में अभिनेता ने प्रशंसकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा, 'भारी बारिश हो रही थी और वे वहां अनुशासित सम्मान के साथ खड़े थे। नहीं, वे नहीं मैं उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करता हूं।' उन्होंने कहा कि वो इस सम्मान और प्यार से अभिभूत हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: खराब मौसम और तेज बारिश में भी बिग बी की एक झलक को उमड़े फैंस, शहंशाह ने भी नहीं किया निराश


अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 82 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लॉग में बताया कि सिर्फ दो घंटे में उन्होंने सात प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म की। इनमें दो फोटोशूट और पांच विज्ञापन की शूटिंग थी।  बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो नितेश तिवारी की 'रामायण' में वे जटायु के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें