फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Copy Trailer: पाइरेसी की वर्ल्ड के किंग बनने निकले मुनव्वर फारूकी, डेब्यू सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

Mon, 16 Jun 2025 01:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी की डेब्यू वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में मुनव्वर पाइरेसी की दुनिया के बादशाह के अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके कई दमदार डायलॉग्स भी हैं। 
विज्ञापन
फर्स्ट कॉपी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- @AmazonMXPlayer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मुनव्वर इस सीरीज में काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। इस सीरीज को 20 जून को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

विज्ञापन

यहां देखें सीरीज का ट्रेलर

मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम
मुनव्वर फारूकी ने शेयर किया पोस्ट 
कॉमेडियन और रियलिटी शो स्टार मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का ऐलान करते हुए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नाम भले ही फर्स्ट कॉपी हो, लेकिन ये शो पूरी तरह ओरिजिनल है। मिलते हैं 20 जून को, सिर्फ एमएक्स प्लेयर पर!' अब फैंस को 20 जून का बेसब्री से इंतजार है, जब वो मुनव्वर को एक बिल्कुल नए अवतार में देख पाएंगे।


 

विज्ञापन

फर्स्ट कॉपी - फोटो : इंस्टाग्राम- @munawar.faruqui
कैसा है फिल्म का ट्रेलर? 
इस सीरीज की कहानी 90 के दशक की पायरेसी इंडस्ट्री पर आधारित है। यह उस दौर की दास्तान है जब एक साधारण युवक पाइरेसी के जरिए गरीबी से उठकर आलीशान जिंदगी जीने लगता है, महंगी कारों में घूमता है और देखते ही देखते एक बड़ा नाम बन जाता है। मुनव्वर फारुकी इस सीरीज में आरिफ नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो पाइरेसी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए हर जोखिम उठाता है। उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी आशी सिंह। जैसे-जैसे आरिफ का धंधा फलता-फूलता है, वैसे-वैसे फिल्ममेकर्स को होने वाला नुकसान भी बढ़ता है और अंततः ये अवैध धंधा सबके सामने आ जाता है।

अब देखना ये होगा कि आरिफ इस मुश्किल से खुद को कैसे निकालता है- क्या वह सिस्टम से भिड़ेगा या फिर अपने फैसले बदल देगा? इन सवालों के जवाब जानने के लिए दर्शकों को 20 जून का इंतजार करना होगा, जब ‘फर्स्ट कॉपी’ एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

सीरीज में कौन-कौन नजर आएगा?
अपकमिंग वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में दर्शकों को मुनव्वर फारुकी के साथ एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की स्टारकास्ट में मुनव्वर के अलावा क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें