यूजर ने कहा, 'ट्वीट संख्या धर्म सर्वोपरि'
अमिताभ बच्चन के पिछले ट्वीट की संख्या 5447 थी। वहीं, इसके बाद किए गए ट्वीट की संख्या उन्होंने लिखी है- 54479i। इस पर नेटिजन कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ट्वीट संख्या धर्म सर्वोपरि'। एक यूजर ने लिखा, 'ट्वीट का नंबर गलत लिख दिया है सर'।
'केबीसी 17' होस्ट करेंगे बिग बी
इसके अलावा यूजर्स उनसे इस ट्वीट का मतलब भी पूछ रहे हैं। ट्वीट में बिग बी ने 'उसके धर्म' लिखा है। नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं, 'किसके धर्म सर'? वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सबकुछ अगर धर्म से होता है तो फिर कर्म का क्या महत्व है?' कुछ नेटिजन्स बिग बी की बात से सहमति जता रहे हैं। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन शुरू होने वाला है। 11 अगस्त से इसका प्रीमियर होगा।