क्रिप्टिक पोस्ट का क्या मतलब?
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जाने का समय हुआ...'। अमिताभ बच्चन के इस क्रिप्टिक पोस्ट का उनके प्रशंसक मतलब जानना चाह रहे हैं कि बिग बी कहना क्या चाह रहे हैं। इसी सिलसिले में फैंस तमाम कयास लगा रहे हैं और कमेंट बॉक्स में सवालों की झड़ी लग गई है।
फैंस ने जताई चिंता, पूछा- रिटायरमेंट लेने का प्लान तो नहीं?
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या बिग बी किसी अहम फैसले की ओर संकेत कर रहे हैं? कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि क्या एक थकान भरे दिन के बाद उन्होंने फैंस से विदा लेते हुए ऐसा कहा है? यह उनके गुडनाइट बोलने का तरीका है! वहीं, कुछ फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या बिग बी का इरादा अब अभिनय की दुनिया से विदा लेने का है? वे रिटायरमेंट का संकेत तो नहीं दे रहे हैं! फिलहाल इस पोस्ट का मतलब जानने के लिए फैंस को बिग बी के अगले ट्वीट का इंतजार है।
Salman Khan: मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान को सलमान खान ने लगाई फटकार..आखिर क्यों नाराज हुए सलमान खान?
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़ रहे यूजर्स
वहीं कुछ यूजर्स बिग बी के इस पोस्ट को आज आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से जोड़कर देख रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। यूजर्स बिग बी के इस पोस्ट को चुनावी नतीजों से जोड़कर देखते हुए लिख रहे हैं, '#AAP ने कहा और हमने सुना बच्चन सर'।