फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: किससे नाराज हुए अमिताभ? बोले- 'लोग नापसंद करते हैं, गालियां देते हैं, लेकिन अंत में…'

Sat, 20 Sep 2025 11:47 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसा लिखते हैं, जो नेटिजंस का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। जानिए इस बार उन्होंने क्या लिखा। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं पहचाने जाते हैं, बल्कि आजकल उन्हें उनके क्रिप्टिक पोस्ट की वजह से भी जाना जाता है। अभिनेता आए दिन कुछ ऐसा लिख देते हैं, जो नेटिजंस को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब उन्होंने प्यार के महत्व को दर्शाया है और कहा कि अंत में हमेशा जीत प्यार की ही होती है। 

अभिनेता ने बताया प्यार का महत्व

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘लोग बातें करते हैं, लोग नापसंद करते हैं, लोग गालियां देते हैं। लेकिन अंत में प्यार की जीत होती है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’ इसके आगे अभिनेता ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Mohanlal: अक्षय कुमार से रामगोपाल तक, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान मिलने पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई
विज्ञापन

 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जी हां अंत में प्यार की ही जीत होती है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘सच कहा आपने सर। शोर से भरी इस दुनिया में, हर बार प्यार ही जीतता है। आपके शब्द हमें नफरत से ऊपर उठने और अपने बीच के बंधन को संजोने की याद दिलाते हैं।’ वहीं एक और यूजर ने ट्वीट किया, 'मैं भी आपसे प्यार करता हूं।' इसके अलावा कुछ यूजर्स इसे रेखा से रिलेट कर रहे हैं। 
 
 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें