महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं पहचाने जाते हैं, बल्कि आजकल उन्हें उनके क्रिप्टिक पोस्ट की वजह से भी जाना जाता है। अभिनेता आए दिन कुछ ऐसा लिख देते हैं, जो नेटिजंस को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब उन्होंने प्यार के महत्व को दर्शाया है और कहा कि अंत में हमेशा जीत प्यार की ही होती है।
अभिनेता ने बताया प्यार का महत्व
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘लोग बातें करते हैं, लोग नापसंद करते हैं, लोग गालियां देते हैं। लेकिन अंत में प्यार की जीत होती है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’ इसके आगे अभिनेता ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Mohanlal: अक्षय कुमार से रामगोपाल तक, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान मिलने पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जी हां अंत में प्यार की ही जीत होती है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘सच कहा आपने सर। शोर से भरी इस दुनिया में, हर बार प्यार ही जीतता है। आपके शब्द हमें नफरत से ऊपर उठने और अपने बीच के बंधन को संजोने की याद दिलाते हैं।’ वहीं एक और यूजर ने ट्वीट किया, 'मैं भी आपसे प्यार करता हूं।' इसके अलावा कुछ यूजर्स इसे रेखा से रिलेट कर रहे हैं।