फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 15: हाथ पर पट्टी बांधकर केबीसी 15 की शूटिंग कर रहे हैं बिग बी, बोले-फैंस के प्यार के आगे सारे दर्द कम हैं

Tue, 07 Nov 2023 04:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग खुलासा किया कि उन्होंने हाथों में पट्टी क्यों बांधी है और इस हालत में वह केबीसी की शूटिंग कैसे कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग खुलासा किया कि उन्होंने हाथों में पट्टी क्यों बांधी है और इस हालत में वह केबीसी की शूटिंग कैसे कर रहे हैं।
विज्ञापन


चोटिल होकर भी केबीसी 15 की शूटिंग कर रहे हैं अमिताभ
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपने पट्टी वाले हाथ के बारे में बात की। दरअसल, अमिताभ अक्सर ब्लॉग लिखते रहते हैं और इस बार उन्हें ब्लॉग लिखने में काफी देरी हो गई थी। प्रशंसकों ने देखा कि वह कुछ दिनों से ऐसा कर रहे हैं। अपने ब्लॉग में बिग बी ने चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने देरी से ब्लॉग लिखने को लेकर अपने प्रशंसकों से माफी मांगी है। उन्होंने यह भी साझा किया कि हाथ ठीक हो जाने के बाद वह इसकी भरपाई करेंगे।

Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं सिंगल मॉम, अकेले ही कर रही हैं बच्चों की परवरिश

फैंस से मांगी माफी
अमिताभ ने लिखा, “देर से ब्लॉग लिखने में एक गंभीर समस्या है और इसका कारण दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। इसलिए संदेशों और ब्लॉग को नुकसान होता है। कृपया इस वक्त मुझे क्षमा कर दीजिए .. लेकिन मैं इसकी भरपाई कर दूंगा .. जैसे ही हाथ ठीक हो जाएगा .. प्यार,'' अमिताभ ने अपने ब्लॉग से फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अपनी आखिरी लाइन में शहंशाह ने बताया है कि कैसे चोट के कारण उन्हें हर काम को करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

 

TV: टीवी के इन अभिनेताओं को मिल चुका है टॉक्सिक बॉयफ्रेंड का टैग, गर्ल फ्रेंड पर जुल्म करने का लगा आरोप

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गणपत' में अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता के पास  फिल्म 'सेक्शन 84' भी है। इसके अलावा अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगे।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें