कजिन सिस्टर के साथ पलाश-स्मृति
- फोटो : इंस्टाग्राम@pahini21
पलाश को नेटिजंस ने धोखेबाज कहा
पलाश मुछाल की कजिन सिस्टर के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने धोखेबाजी वाली मुद्दे को भी उठाया है। एक यूजर ने लिखा, ‘तुम उसे सपोर्ट कर रही हो, क्या तुमने उसे लड़की की इंस्टाग्राम स्टोरी नहीं देखी, पलाश साफ-साफ एक धोखेबाज है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप एक धोखेबाज को सपोर्ट कर रही हो क्योंकि वह आपका भाई है। अगर आपको धोखा मिले तो कैसा लगेगा? तब? क्या आप अब भी ‘टेक्नोलॉजी’ को दोष दे सकती हैं। काश आप भी ऐसी ही कंडीशन का सामना करें, तभी आप दूसरों का दर्द समझ पाएंगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उसे चीट क्यों किया?’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में पलाश एक धोखेबाज बन चुके हैं।
अब तक सामने नहीं आई पलाश और स्मृति की सफाई
शादी टलने के बाद और कथित चैट के बाद स्मृति और पलाश का कोई बयान सामने नहीं आया है। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं। लेकिन पुरानी तस्वीरें अब भी मौजूद हैं। बताते चलें कि 23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी होनी थी। लेकिन उसी दिन मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। अब स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। इसी बीच पलाश भी वायरल इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी बहन और सिंगर पलक को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। पलाश को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इन सब बातों के बीच एक कथित चैट भी वायरल हुईं, जिसमें पलाश किसी मैरी डिकोस्टा नाम की कोरियोग्राफर से फ्लर्ट कर रहे हैं। मैरी डिकोस्टा ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस मामले पर अपना पक्ष रखा है।