फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: अमिताभ बच्चन के अलावा इस अभिनेता ने होस्ट किया था केबीसी, कर्ज से निकलने में इस तरह की थी मदद

Sun, 06 Apr 2025 12:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan KBC: अमिताभ बच्चन एक बार फिर केबीसी को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले अटकलें थीं कि इस शो को शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय होस्ट करेंगे। आइए इस खबर में जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के अलावा और किसने केबीसी को होस्ट किया है?
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन एक बार फिर 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) लेकर आ रहे हैं। फरवरी में इसका पिछला सीजन 16 खत्म हुआ था। नया सीजन 14 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरु होने वाला है। अटकलें थीं कि यह सीजन अमिताभ बच्चन नहीं होस्ट करेंगे। इस शो को होस्ट करने के लिए शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का नाम सामने आ रहा था। आखिरकार अमिताभ बच्चन के नाम पर मुहर लगी। इस खबर में हम जानेंगे कि कौन बनेगा करोड़पति को अमिताभ बच्चन के अलावा और किसने होस्ट किया, यह भी जानेंगे कि केबीसी ने अमिताभ बच्चन की कर्ज से उबरने में किस तरह मदद की थी? 
विज्ञापन

मुश्किल दौर में थे सदी के महानायक
अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'शोले' और 'जंजीर' जैसी फिल्में दीं हैं। 90 के दशक में अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल दिवालिया हो चुकी थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन को कर्ज से निकालने में केबीसी ने भी मदद की थी। वीर सिंघवी के साथ एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। उनके ऊपर 90 करोड़ का कर्ज था। 55 लीगल केस चल रहे थे। सब कुछ बिकने की नौबत आ गई थी। अमिताभ ने बताया "न मेरे पास पैसा थ, न कोई फिल्म और मैं पूरी तरह दिवालिया हो चुका था। कर्ज वसूलने वाले रोजाना दरवाजे पर आते और बुरा-भला बोलकर जाते। प्रताड़ित करते। एक सुबह अपनी ऑफिस में जाकर बैठा और सोचा मैं सबसे बेहतर क्या कर सकता हूं। तब फैसला किया कि मैं अभिनय कर सकता हूं और वही करूंगा।"
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन ने शख्स की कर दी थी पिटाई, रेखा से जुड़ा है मामला
 

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
कर्ज से इस तरह बाहर निकले थे अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने बताया "तब मैं घर के पीछे ही रहने वाले अपने प्यारे दोस्त यश चोपड़ा के पास गया। मैंने कहा कि मेरे पास कोई काम नहीं है, मुझे काम दो। उन्होंने पल भर में कहा, मैं एक फिल्म 'मोहब्बतें' बना रहा हूं, जिसमें आपके लायक एक रोल है। क्या आप इसमें काम करेंगे। मैंने कहा, जी बिल्कुल और यहीं से उठकर खड़े होने का सिलसिला शुरू हो गया।" इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में काम करना शुरू किया। बताया जाता है कि इस शो ने भी अमिताभ बच्चन को दोबारा खड़ा करने में बहुत साथ दिया।
Sikandar Collection Day 7: सातवें दिन तक बजट के बराबर भी नहीं कमा पाई सिकंदर, जानें अब तक की कुल कमाई
 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के अलावा किसने होस्ट किया केबीसी?
केबीसी का पहला सीजन तीन जुलाई 2000 को शुरू हुआ था। इसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। केबीसी का दूसरा सीजन पांच अगस्त 2005 को शुरू हुआ था। इसका नाम 'केबीसी 2' रखा गया। इसे भी अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया। केबीसी के सीजन तीन को 22 जनवरी 2007 को शुरू किया गया। इस सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। सीजन तीन में इसलिए बदलाव किया गया क्योंकि अमिताभ बच्चन बीमार थे और उन्होंने केबीसी की शूटिंग के लिए मना कर दिया था। इसके बाद केबीसी के सभी सीजन को अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया। केबीसी का सबसे आखिरी 'सीजन 16' इसी साल फरवरी में खत्म हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें