सर्वे में सबसे ऊपर रहा शाहरुख ऐश्वर्या का नाम
'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड' और 'रेडीफ्यूजन रेड लैप' की तरफ से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के लिए शाहरुख खान लोगों की पहली पसंद हैं। अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले उम्मीदवारों में शामिल है। तीसने नंबर पर जिस शख्स का नाम है वह है क्रिकेटर एमएस धोनी का।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan-Ranbir Kapoor: परदे पर साथ नजर आएंगे आमिर खान-रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने किया प्रोजेक्ट का एलान
24 साल से अमिताभ होस्ट कर रहे शो
आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह 16वां सीजन है। अमिताभ बच्चन ये शो साल 2000 से होस्ट कर रहे हैं। जब उन्होंने इस शो को होस्ट करना शुरू किया था तब वह 57 साल के थे। मनी कंट्रोल की एक खबर के मुताबिक अमिताभ बच्चन अब अपने काम का बोझ कम करना चाहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि अमिताभ बच्चन से कहा गया है कि वह अपनी जगह पर किसी को रखने का सुझाव दें।
यह खबर भी पढ़ें: Vishal Bhardwaj: शाहिद के साथ ‘अर्जुन उस्तरा’ को लेकर उत्साहित हैं विशाल, नाना के साथ काम न करने पर जताया अफसोस