सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने कई भारतीय भाषाओं में दो सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, सुपरस्टार का टेलीविजन करियर भी बेहद सफल रहा है। अमिताभ ने क्विजिंग आधारित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के तीसरे सीजन को छोड़कर सभी सीजन होस्ट किए हैं। तीसरे सीजन को वर्ष 2007 में शाहरुख खान के जरिए होस्ट किया गया था। वहीं, अब अमिताभ के इस शो को होस्ट करने के पीछे की एक बड़ी वजह सामने आई है।
वर्ष 2000 की शुरुआत में ब्रिटिश टेलीविजन गेम शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर' के भारतीय रूपांतरण की मेजबानी के लिए बिग बी से संपर्क किया गया था। उस वक्त अमिताभ की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, लेकिन वह छोटे पर्दे का रुख करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। यही कारण रहा कि अमिताभ ने अपना अंतिम निर्णय लेने से पहले लंदन के एल्सट्री स्टूडियो में ओरिजनल शो की लाइव रिकॉर्डिंग देखने का फैसला किया।
क्रिस टैरेंट के जरिए होस्ट किए गए गेम शो को देखने के बाद अमिताभ ने अपना मन बना लिया, और इसके साथ जुड़ गए। इस बात का खुलासा वर्ष 2021 में सिद्धार्थ बसु ने किया, जो केबीसी के कई सीजन का निर्माण कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ बसु ने बताया था, 'किसी भी मेगास्टार ने भारत में या कहीं और टीवी शो की मेजबानी नहीं की है। इरादा सबसे बड़े धमाके को संभव बनाने का था। अमिताभ बच्चन को टीवी करने के बारे में अपना मन बनाने में कुछ समय लगा। आम तौर पर उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी जा रही थी। हालांकि, उन्होंने अपना मन बनाने से पहले लंदन में मूल शो की रिकॉर्डिंग देखने का देखी और इसे करने के लिए हां कर दिया।'
Nikhil Siddhartha: 'यह फिल्म वीर सावरकर की बायोपिक नहीं है', द इंडिया हाउस की कहानी पर बोले निखिल सिद्धार्थ
अमिताभ बच्चन इस वर्ष के अंत में 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केबीसी के अलावा, 80 वर्षीय एक्टर को वर्ष 2009 में विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन तीन' की मेजबानी करते देखा जा चुका है।