फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर फैंस की भीड़ से मिले अमिताभ बच्चन, देखें 'संडे दर्शन' की झलकियां

Sun, 15 Dec 2024 08:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: हर रविवार की तरह आज भी जलसा के बाहर सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए और बेताबी के साथ बिग बी की एक झलक का इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन
जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए यह रविवार फिर से खास रहा, क्योंकि वह अपने घर जलसा के बाहर निकले और अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। उन्होंने मुंबई में अपने बंगले के बाहर इकट्ठा हुए अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। हर रविवार को बिग बी की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक अमिताभ बच्चन के आवास के बाहर इकट्ठा होते हैं और पिछले 40 वर्षों से अमिताभ बच्चन भी अपने प्रशंसकों से जरूर मिलते हैं।

विज्ञापन

Year Ender 2024: 'हीरामंडी' से लेकर 'मिर्जापुर 3' तक, इस साल ओटीटी पर आईं ये दमदार कहानियां

विज्ञापन


प्रशंसकों को मिली बिग बी की झलक

आज रविवार को भी अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को तोहफा दिया। हर रविवार की तरह आज भी जलसा के बाहर सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए और बेताबी के साथ बिग बी की एक झलक का इंतजार करने लगे। आखिरकार जलसा के दरवाजे खुले और बिग बी ने फैंस से मुलाकात की। अभिनेता की एक झलक पाते ही फैंस उत्साहित हो गए और उनकी ओर हाथ हिलाते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की।
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने साझा किया चेस विश्व विजेता डी गुकेश के पिता का वीडियो, बोलीं ये 'खूबसूरत शब्द'

प्रशंसकों ने खींची तस्वीरें
बिग बी ने भी हाथ हिलाते हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान अमिताभ बच्चन ग्रे जैकेट के साथ व्हाइट पायजामा पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने चश्मा और टोपी भी पहनी थी। सभी प्रशंसक अपने मोबाइल के कैमरे में इस खास पल को कैद करने लगे। साथ ही बिग बी की ओर से भी इस पल की तस्वीरें खींची गईं।
The Raja Saab: प्रभास के साथ ठुमका लगाएंगी यह अभिनेत्री, इस दिन शुरू होगी 'द राजा साब' के डांस नंबर की शूटिंग!


अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वहीं, अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। फिल्म में बिग बी ने फहद फासिल और राणा दग्गुबाती के साथ भी स्क्रीन स्पेस साझा किया। आने वाले महीनों में वह 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में दीपिका पादुकोण के साथ भी नजर आएंगे।
Sobhita Dhulipala: शोभिता ने छुए नागा चैतन्य के पैर, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- क्या हम 2024 में रह रहे हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें