फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नव्या नवेली पर था नाना की विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव? अमिताभ की नातिन ने बताया बचपन से किसमें थी रुचि

Wed, 18 Feb 2026 02:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन होने के बावजूद नव्या नवेली नंदा ने कभी भी फिल्मों की ओर अपना रुख नहीं किया। अब उन्होंने बताया कि क्या उन पर कभी इस बात को लेकर कोई दबाव था या नहीं…
विज्ञापन
नव्या नवेली नंदा और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@navyananda और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी घराने से आने के बावजूद एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। नव्या का कहना है कि बच्चन परिवार की नातिन होने के बावजूद उन्होंने कभी भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए कोई दबाव महसूस नहीं किया। उन्होंने कहा कि परिवार में सभी अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

नाना-नानी की विरासत को बढ़ाने का नहीं रहा दबाव

विज्ञापन

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान नव्या नवेली ने स्पष्ट किया कि घर में इतने दिग्गज कलाकार होने के बावजूद उन पर कभी भी एक्टिंग को लेकर दबाव नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा परिवार हमेशा से सभी को अपने स्वतंत्र निर्णय लेने में सहायक रहा है, खासकर जब बात उनके करियर की हो। इसलिए परिवार के किसी विशेष पक्ष या विरासत से जुड़ने का कभी कोई दबाव नहीं था।

हमेशा से उद्यमी बनने में थी रुचि
नव्या ने बताया कि उनकी रुचि हमेशा से एंटरप्रेन्योरशिप की ओर रही है। मुझे लगता है कि मैंने बचपन में हमेशा मेरे पिता (बिजनेसमैन निखिल नंदा) को काम करते देखना। मेरी दादी, बुआ और मां (श्वेता बच्चन नंदा) को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करते देखना ही मेरे लिए प्रेरणा और उत्साह का जरिया रहा है। यही वो चीज थी जिसने मुझे बचपन में प्रेरित और उत्साहित किया। बहुत छोटी उम्र से ही मेरे मन में यह बात साफ थी कि मैं अपने करियर में इसी लाइन को चुनूंगी और इसी दिशा में आगे बढ़ूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@navyananda

नव्या ने बताया सफलता का अर्थ
अपने लिए सफलता का अर्थ बताते हुए नव्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह शायद एक ऐसा सवाल है जिससे हम सभी जूझते हैं, कि सफलता का असली अर्थ क्या है? मैं डेवलपमेंट सेक्टर में काम करती हूं और मेरे लिए उपलब्धि या सफलता कोई बड़ी संख्या नहीं है।

यह किसी एक व्यक्ति के जीवन को जितना हो सके उतना गहराई से प्रभावित करने के बारे में है। हमारा काम हजारों लोगों के बजाय इसी पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता है। यह वास्तव में इस बारे में है कि आप अपने काम के माध्यम से किसी एक व्यक्ति के जीवन को कैसे बदल सकते हैं और मेरे लिए यही एक उपलब्धि है।
अगर मैं ऐसा रोजाना भी कर पाती हूं तो मुझे लगता है कि मैं खुद को सफल मानती हूं।’

यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया कैसे पहुंचे थे अस्पताल?

एंटरप्रेन्योर हैं नव्या नवेली
नव्या नवेली नंदा एक एंटरप्रेन्योर हैं। वो मुख्य रूप से बिजनेस और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करती हैं। वो इन दिनों अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से दो साल का ब्लंडेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें