आधी रात को शेयर किया ब्लॉग
अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में उम्र को लेकर की जाने वाली टिप्पणी का जिक्र किया है। आज 23 नवंबर को लिखे गए ब्लॉग की शुरुआत उन्होंने एक शायरीनुमा पंक्ति से की है। बिग बी ने लिखा है,
रात आधी हो गई है
जागता मैं आंख फाड़े
हाय सुधियों के सहारे
चांदनी पिछले पहर की पास में जो सो गई है
रात आधी हो गई है
- बच्चन
ट्रोल करने वालों से कहा- तुम भी बुढ़ऊ हो जाओगे
ब्लॉग के आखिर में बिग बी ने उन ट्रोल को जवाब दिया है, जो एक्स और फेसबुक पर देर रात पोस्ट करने के चलते उन्हें ट्रोल करते हैं। बिग बी ने लिखा है, 'वे मुझे कहते हैं, 'ए बुढ़ऊ सो जा रात हो गई है। सठिया गए हो क्या...। हां बेटा, बुढ़ऊ हो गए हैं। अगर वहां तक पहुंच सके तो एक दिन तुम भी हो जाओगे बुढ़ऊ'।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
- अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।
- वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।
- इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
- नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।
- इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।