वीडियो के जरिए दी वापसी की जानकारी
साझा किए गए वीडियो में स्टेनफेल्ड अपनी आगामी फिल्म 'हेक्स्ड' का प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में स्टेनफेल्ड कहती हैं, 'अरे, तो मैं अपनी फिल्म 'हेक्स्ड' के साथ यहां हूं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने किसी दूसरी फिल्म की कुर्सी दी है'। फिर, वे अपने नाम वाली एक डायरेक्टर की कुर्सी की ओर देखती हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'एवेंजर्स- डूम्सडे' में वापसी से पहले डिज्नी की 'हेक्स्ड' में हैली को देखें'।
किरदार को लेकर हैली ने क्या कहा?
बता दें कि हैली स्टीनफेल्ड ने इससे पहले साल 2021 की डिज्नी+ सीरीज 'हॉकआई' में जेरेमी रेनर के साथ केट बिशप का रोल किया था। 2023 की फिल्म 'द मार्वल्स' में ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस और इमान वेल्लानी के साथ एक छोटी पोस्ट-क्रेडिट अपीयरेंस दी थी।
किरदार निभाने के बारे में बताते हुए स्टीनफेल्ड ने पहले वैरायटी को बताया था, 'ऐसा किरदार निभाना सच में बहुत खुशी की बात है, जो किसी भी तरह से किसी को भी इंस्पायर कर सके। केट बिशप एक ऐसा किरदार है, जिसे मैं बड़े होते हुए देखना पसंद करती। कोई ऐसा जो पूरी तरह से एम्बिशियस, ड्रिवन और डिसिप्लिन्ड हो और अपने गोल्स को पाने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, उसे खुद करने का फैसला करती है'।
कब रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'?
'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे लेकर भारतीय दर्शकों के बीच भी जबर्दस्त क्रेज है। वहीं, बात करें डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'हेक्स्ड' की तो यह भारत में 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।