फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan COVID News: अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, पहले से है लिवर की बीमारी, अस्पताल में भर्ती 

Sun, 12 Jul 2020 12:04 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। वहीं अब खबर आ रही है कि उनके पुत्र अभिनेता अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार और घर पर रहने वाले अन्य लोगों के भी कोरोना टेस्ट किए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन की पिछले साल अक्तूबर में भी तबीयत खराब हो गई थी। इस दौरान उन्हें कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। मालूम हो कि 1982 में कुली फिल्म के सेट पर एक दुर्घटना के दौरान उनके लिवर ने काफी मात्रा में काम करना बंद कर दिया था। तब से वह लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके इलाज के लिए भी वह समय समय पर अस्पताल जाते रहते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें