फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'तन्वी द ग्रेट' के लिए अमिताभ बच्चन ने दी अनुपम खेर को बधाई, लिखा- 'दुआएं और शुभकामनाएं'

Wed, 02 Jul 2025 05:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Movie Tanvi the Great: अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ। शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अनुपम खेर को इस आगामी फिल्म के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
बिग बी ने अनुपम खेर को दी बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' इस महीने रिलीज होगी। यह फिल्म अभिनेता के लिए कई मायनों में खास है। उन्होंने बड़ी शिद्दत से इसे बनाया है और इन दिनों इसका प्रमोशन कर रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनकी इस आगामी फिल्म का ट्रेलर देखकर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन

बिग बी ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के जरिए अनुपम खेर कई वर्ष बाद निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वे अभिनय भी करते दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो दिल छू लेने वाला है। आज बुधवार को अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेलर की क्लिप शेयर करते हुए अनुपम खेर को बधाई दी है।


ये सितारे आएंगे फिल्म में नजर
अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'ऑल द बेस्ट अनुपम...मेरी दुआएं और शुभकामनाएं'। इसके साथ रेड हार्ट इमोजी बनाया है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने मुख्य किरदार तन्वी के दादा की भूमिका अदा की है। वे रिटायर्ड कर्नल हैं। फिल्म में पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और करण टैकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Aditya Roy Kapoor: आदित्य का नाम लेकर चिल्लाने लगीं फीमेल फैंस, भीड़ से घिरे नजर आए अभिनेता; वीडियो वायरल
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'तन्वी द ग्रेट'
फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। तन्वी द ग्रेट का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियो ने एनएफडीसी के सहयोग से किया है। फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की की है, जो अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने के लिए आर्मी जॉइन करती है। हालांकि, ऑटिस्टिक होने के चलते उसके लिए आर्मी जॉइन करना इतना आसान नहीं है। वह तमाम संघर्षों से गुजरती है। फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें