महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, कई बार उन्हें अपने ट्वीट को लेकर आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है। तो कई बार कुछ मुद्दों पर चुप्पी साधे रहने के कारण भी वो लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। अब एक बार फिर एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने का प्रयास किया, लेकिन बिग बी ने यूजर को करारा जवाब दिया।
यूजर ने किया कमेंट, पूछा- ‘शहंशाह क्यों जाग रहे हो’
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले बिग बी ने देर रात एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘Gadgets break .. Longevity lasts’ बिग बी के इस एक्स पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो। सो जाइये अब उम्र हो गई आपकी।’
बिग बी ने दिया रिप्लाई, फिर डिलीट किया ट्वीट
यूजर के इस कमेंट का अमिताभ बच्चन ने रिप्लाई दिया। बिग बी ने यूजर को रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘एक दिन तुम्हारी भी उमर हो जाएगी.. ईश्वर ने चाहा।’ बिग बी का ये रिप्लाई पढ़ कर हर कोई अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा था। हालांकि, कुछ ही देर बाद ये ट्वीट डिलीट हो गया। लेकिन डिलीट होने से पहले बिग बी का रिप्लाई चर्चा का विषय बन गया है।
यूजर से बोले बिग बी- ‘मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद’
इसके अलावा बिग बी की इसी पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने भी कमेंट किया। यूजर ने लिखा, ‘समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी।’ बिग ने इस यूजर को भी तगड़ा जवाब दिया। रिप्लाई देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद; ईश्वर की कृपा।’ बिग बी के ये दोनों रिप्लाई अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Abhishek Bachchan: सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गए अभिषेक बच्चन, टॉप-5 फिल्मों में निभाई सहायक भूमिका
चर्चा में रहे थे बिग बी के ब्लैंक ट्वीट
यह पहली बार नहीं है जब बिग बी के ट्वीट सुर्खियों में आए हैं। कुछ हफ्ते पहले उनके बैक-टू-बैक ब्लैंक ट्वीट फिर प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। वहीं पहलगाम हमले और उसके बाद सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर लंबे वक्त तक कोई प्रतिक्रिया न देने पर भी बिग बी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे।