फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhanda 2 Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन से पहले दर्शकों को मिला तोहफा, 'अखंड 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज

Mon, 09 Jun 2025 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandamuri Balakrishna Movie Akhanda 2 Teaser Out: अभिनेता नंदमुरी बालकृ्ष्ण के जन्मदिन से पहले दर्शकों को तोहफा मिला है। उनकी आगामी फिल्म 'अखंड 2' का टीजर जारी किया गया है।
विज्ञापन
'अखंड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी फिल्म 'अखंड 2' का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म उनकी साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अखंड' का ही सीक्वल है। कल 10 जून को नंदमुरी का जन्मदिन है। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर आज सोमवार को जारी किया है। इसका निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है।

विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में शुरू हुई थी शूटिंग
फिल्म 'अखंड 2' की शूटिंग इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित पवित्र महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी। कल मंगलवार को बालकृष्ण के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने फिल्म का पावर पैक्ड टीजर जारी किया है। इसमें बालकृष्ण सिग्नेचर अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रुआब देखने लायक है। 

रोमांचक है फिल्म का टीजर
फिल्म का टीजर काफी रोमांचक है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। भगवान शिव के भक्तों को यह फिल्म विशेषरूप से पसंद आएगी। नंदमुरि इसमें एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह 'सराईनोडु' फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

VVAN: शुरू हुई तमन्ना भाटिया की फिल्म 'वीवन' की शूटिंग, सिद्धार्थ मलहोत्रा ने शेयर की तस्वीरें

 
विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
'अखंड 2' का निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में संगीत की बात करें तो इस थमन ने दिया है। नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म 'अखंड 2' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। बात करें फिल्म 'अखंड' की तो यह ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें