फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree Verma: तलाक की अफवाहों के बीच धनश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, नेटिजन्स बोले- 60 करोड़ का टर्नओवर…

Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree Verma: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से तलाक की अफवाहों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। 
 
विज्ञापन
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के कथित तलाक की अफवाहों के बीच उन्होंने शिवरात्रि पर एक पोस्ट की। साथ ही एक क्रिप्टिक पोस्ट भी लिखा। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि क्रिकेटर को 60 करोड़ रुपये का भारी भरकम गुजारा भत्ता धनश्री को देना पड़ सकता है। हालांकि, धनश्री के परिवार ने इन खबरों का खंडन कर दिया था और इन दावों को निराधार बताया था। 

विज्ञापन

अफवाहों के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट
इन सब के बीच धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और एक गुप्त नोट लिखा। अपनी शूट डायरी से तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "भगवान शिव के आशीर्वाद से, मैं अजेय हूं... मैं खुद को मजबूत और निडर महसूस कर रही हूं। आपके लिए शूट डायरी। काम पर प्यार और सम्मान अविश्वसनीय है। हर हर महादेव।"



यह खबर भी पढ़ें: SRK Mannat: अब नहीं पूरी होगी शाहरुख के फैंस की ‘मन्नत’, बंगला छोड़ पूजा कासा में रहने जा रहा पूरा परिवार

विज्ञापन

नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
धनश्री के इसी पोस्ट पर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “धनश्री धन लेकर फ्री”, एक अन्य ने लिखा, “60 करोड़ का बिजनेस करके एंजॉय कर रही हैं।” एक नेटिजन ने लिखा, “60 करोड़ की खुशी।” और एक ने लिखा, “60 करोड़ का टर्नओवर।” इसी तरह के कमेंट करते हुए नेटिजन्स ने धनश्री वर्मा को ट्रोल किया। 





यह खबर भी पढ़ें: Anees Bazmee: सफलता वही टिकती है जो लंबी मेहनत के बाद मिले, इसका शॉर्टकट तलाशने वाले टिकते नहीं हैं


इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
धनश्री ने दिसंबर 2020 में युजवेंद्र चहल के साथ शादी की। शादी के चार साल बाद 2024 में दोनों के रिश्ते को लेकर तब अफवाहें उड़ीं, जब फैंस ने देखा कि दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से 'चहल' भी हटा दिया, जिससे अटकलों को और हवा मिली, खासकर तब जब चहल ने इंस्टाग्राम पर धनश्री के साथ अपनी सभी तस्वीरें हटा दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें