सामंथा रूथ को हाल ही में तिरुपति मंदिर में देखा गया। वह मंदिर दर्शन के लिए अकेली नहीं पहुंचीं, एक्ट्रेस के साथ एक डायरेक्टर भी नजर आया। पिछले कई पब्लिक इवेंट्स में भी ये डायरेक्टर, एक्ट्रेस के साथ नजर आया है।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ की नागा चैतन्य से शादी टूट गई, इनका तलाक हुए लंबा वक्त गुजर गया है। नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। अब सामंथा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। एक डायरेक्टर के साथ उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इस डायरेक्टर के साथ सामंथा को तिरुपति मंदिर में भी देखा गया है।
राज निदिमोरु भी साथ नजर आए
वायरल वीडियो में सामंथा रूथ के साथ डायरेक्टर राज निदिमोरु भी नजर आए। वह कई मौकों पर एक्ट्रेस के साथ नजर आ चुके हैं। इनकी डेटिंग की खबरों ने इसकी कारण से जोर पकड़ा है। राज निदिमोरु के साथ सामंथा ने एक सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में काम किया। इस सीरीज को राज ने डीके साथ मिलकर बनाया था। सीरीज में वरुण धवन ने भी एक अहम किरदार निभाया था।
प्रोड्यूसर बन गईं सामंथा
एक्टिंग करने के अलावा अब सामंथा रूथ ने बतौर प्रोड्यूसर भी करियर शुरू कर दिया है। अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म की घोषणा भी एक्ट्रेस ने हाल ही में की है। इसके अलावा वह एक सीरीज ‘रक्त-ब्रह्मांड’ में भी नजर आएंगी। इस सीरीज को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं।