फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash: ‘गेम तो नहीं जीता दिल जीत लिया’, मायूस होकर महवश ने साझा की पोस्ट; यूजर्स बोले- कहां हो चहल भाई?

Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के डिवोर्स के बाद से ही उनका नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में महवश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट एक क्रिकेटर टूर्नामेंट में हुई हार को लेकर साझा की। जिस पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
आरजे महवश ने साझा की क्रिकेटर टूर्नामेंट की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजे महवश को आईपीएल मैच के दौरान युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते देखा गया था। हाल ही में नोएडा में हुए एक इंडोर क्रिकेटर टूर्नामेंट में महवश की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। जिस टीम को वह सपोर्ट कर रही थीं, वह फाइनल में आकर हार गई। इस पर महवश मायूस हाे गईं और एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की। इस पोस्ट पर उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसे देखकर यूजर्स क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को याद करने लगे। 

विज्ञापन


महवश ने लिखा- ‘फाइनल में हार जाती हूं’ 
आरजे महवश अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं, ‘आंख खुलती नहीं की किसी फाइल में हार जाती हूं। ये मैं हूं। मुझे यकीन हो गया है कि हमारी टीम सिर्फ फाइनल तक पहुंचने से पहले नहीं हारती है। चलो अब गेम तो नहीं जीता लेकिन दिल जीत लिया है। करना पडेगा और क्या? अगले साल ट्रॉफी के लिए फिर आएंगे।’ आरजे महवश ने इंडोर क्रिकेटर टूर्नामेंट की कुछ तस्वीरें भी साझा की।  
 




यूजर्स ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को किया याद
महवश की मायूसी भरी पोस्ट देखकर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में चहल का नाम लिखना शुरू कर दिया। एक यूजर लिखता है, ‘चहल भाई कहां हो?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चहल भाई से पहले लाइक कर दिया।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘युजवेंद्र भैया आते ही होंगे?’ 

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal: खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे युजवेंद्र चहल, धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी 

महवश और चहल को कई मौकों पर साथ देख गया 
आरजे महवश चहल को अपना करीबी दोस्त बता चुकी हैं लेकिन आईपीएल के दौरान दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया। साथ आईपीएल मैचों के दौरान भी महवश मौजूद रहीं, इस वजह से दोनों की डेटिंग की अफवाह तेजी से उड़ने लगी। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि हालिया लंदन ट्रिप पर भी ये दोनों साथ थे। दरअसल,दाेनों लंदन की एक जैसी लोकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग शेयर कर रहे थे। बताते चलें कि कुछ महीनों पहले ही युजवेंद्र चहल का कोरियोग्राफर धनश्री से तलाक हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें