फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: डेटिंग की चर्चाओं के बीच फिर एकसाथ दिखे अगस्त्य-सुहाना, दोस्तों के साथ एंजॉय किया डिनर

Tue, 08 Apr 2025 09:23 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suhana Khan-Agastya Nanda: सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को अक्सर एकसाथ देखा जाता है, जिसके चलते दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी आए दिन बॉलीवुड की गलियों में सुनने को मिल जाती हैं। अब एक बार फिर दोनों साथ में दिखे हैं।
विज्ञापन
सुहाना खान-अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती व अभिनेता अगस्त्य नंदा के अफेयर की खबरें बी-टाउन की गलियों में लगातार बनी रहती हैं। हालांकि, इन दोनों की तरफ से आजतक इस बारे में कोई बात नहीं की गई है। मगर दोनों को अक्सर ही साथ में समय बिताते या दोस्तों के साथ डिनर पर देखा जाता है। एक बार फिर दोनों स्टारकिड पैपराजी के कैमरों में कैद हुए हैं। जब दोनों दोस्तों के साथ डिनर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे।

दोस्तों के साथ नजर आए अगस्त्य-सुहाना

विज्ञापन

डेटिंग की अफवाहों के बीच सुहाना खान और अगस्त्य नंदा सोमवार की रात में अपने दोस्तों के साथ डिनर का आनंद लेने के लिए निकले। इस दौरान दोनों पैप्स के कैमरों में भी कैद हुए। हालांकि, इस दौरान दोनों अपने कुछ और दोस्तों के साथ थे और रेस्टोरेंट से भी दोनों अलग-अलग ही बाहर निकले। वायरल वीडियो में सुहाना खान को नाओमिका सरन, अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया और कुछ अन्य दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया। इसके बाद उसी रेस्टोरेंट से कुछ दोस्तों के साथ अगस्त्य नंदा भी बाहर आए। ऐसे में एक बार फिर दोनों के डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।
 




यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: कुकिंग करने चलीं आलिया ने जला लिया अपना हाथ, मां सोनी राजदान ने किया ऐसे रिएक्ट

 

सिंपल लुक में नजर आईं सुहाना

विज्ञापन

इससे पहले अगस्त्य को मुंबई में हुई मैडॉक फिल्म्स की पार्टी में भी देखा गया था। जहां अगस्त्य ने कैमरे के सामने पोज भी दिए थे। इसके बाद अगस्त्य और सुहाना को कुछ दोस्तों के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से डिनर के बाद बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान सुहाना खान बॉडीकॉन ड्रेस में काफी सिंपल लुक में नजर आईं। जबकि अगस्त्य नंदा मोनोक्रोम आउटफिट में काफी हैंडसम दिख रहे थे। उन्होंने गहरे नेवी ब्लू शर्ट और ट्राउजर के साथ मैचिंग जैकेट पहनी थी।

यह खबर भी पढ़ें: Karan Patel: पिछले छह साल से खाली बैठे हैं करण, नहीं ऑफर हुआ एक भी रोल; ओटीटी को लेकर कही ये बात

‘किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं सुहाना
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान जहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। जिसमें उनके साथ पिता शाहरुख खान भी नजर आएंगे। तो वहीं अगस्त्य नंदा अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया के साथ श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें