फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच किसकी शादी की फोटो साझा कीं? खुश दिखीं अभिनेत्री

Sun, 13 Apr 2025 12:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबर कुछ वक्त पहले सामने आई। इन कलाकारों ने अब तक इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है लेकिन ऐसा लगता है कि प्रियंका चाहर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह काफी खुश दिखीं। 

विज्ञापन
प्रियंका चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की, इन शादी की तस्वीरों में वह सज-धज कर खूब एंज्वॉय कर रही हैं। साथ ही वह एक फैशन इवेंट में भी नजर आईं, जहां उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। 

विज्ञापन



 

प्रियंका चाहर हल्दी के फंक्शन में शामिल होती हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary

हल्दी के फंक्शन की तस्वीरें साझा कीं  
प्रियंका चाहर ने इंस्टाग्राम पेज पर एक हल्दी फंक्शन की तस्वीरें साझा कीं। यह हल्दी फंक्शन उनके भाई का है। तस्वीरों में वह अपने भाई को हल्दी लगा रही हैं, रिश्तेदारों के साथ झूम रही हैं, नाच रही हैं। पीले रंग का लहंगा प्रियंका चाहर ने पहना हुआ, जिसमें वह काफी दमक रही हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता की राहें हुईं जुदा, इन कलाकारों के ब्रेकअप भी लंबे वक्त तक रहे याद 

प्रियंका चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
प्रियंका बाेलीं रिश्ते को बेहतर होना चाहिए 
हाल ही में प्रियंका चाहर ने एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक भी किया। इस इवेंट पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि फैशन हो या रिश्ते सभी मैं विकास जरूरी है, सबको वक्त के साथ इवोल्व होना चाहिए।  

ये खबर भी पढ़ें:Ankit Gupta: प्रियंका से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अंकित ने इस काम से खींचा हाथ, बताई बड़ी वजह

 

प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
सोशल मीडिया से अंकित की तस्वीरें नहीं की डिलीट
प्रियंका और अंकित के रिलेशनशिप की बात करें तो ये ‘बिग बॉस 16’ में मिले। शो के बाद भी दोनों अकसर साथ दिखे, साथ में म्यूजिक वीडियो किए। एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे लेकिन इनके फैंस को रिेलेशनशिप में होने का आभास था। अब तक भी प्रियंका चाहर ने अपने इंस्टाग्राम से अंकित गुप्ता की तस्वीरें हटाई नहीं हैं।   
विज्ञापन

प्रियंका चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
प्रियंका चाहर का करियर फ्रंट 
प्रियंका चाहर के करियर की बात करें तो वह सीरियल ये हैं चाहतें, गठबंधन, सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं। साथ ही पेंडिंग लव और कैनेडी ट्विस्ट जैसी फिल्मों में भी वह अभिनय कर चुकी हैं।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें