फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paula Abdul: पाउला अब्दुल ने निगेल लिथगो के खिलाफ दायर किया मुकदमा, लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Sun, 31 Dec 2023 12:24 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाउला अब्दुल, निगेल लिथगो - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिका की मशहूर सिंगर पाउला अब्दुल ने 'सो यू थिंक यू कैन डांस' के जज निगेल लिथगो के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। सिंगर ने यह मामला कैलिफोर्निया के यौन दुर्व्यवहार और जवाबदेही अधिनियम की समाप्ति से 72 घंटे से भी कम समय पहले दयार किया है।
विज्ञापन


करियर के डर से रहीं चुप 
पाउला अब्दुल ने बताया कि निगेल लिथगो अब्दुल टेलीविजन प्रतियोगिता शो के सबसे प्रसिद्ध निर्माताओं में से एक हैं। वे अपने करियर के बर्बाद होने के डर की वजह से निगेल के खिलाफ नहीं बोल पाईं। अब उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगेल के खिलाफ शिकायत की है और केस भी दर्ज कराया है। हालांकि इस पर अभी तक निगेल की तरफ से कोई सफाई नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: Tom Wilkinson Death: बाफ्टा जीत चुके अभिनेता टॉम विल्किंसन का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन


निगेल लिथगो के बर्ताव का किया खुलासा 
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाउला अब्दुल ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया कि, ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ में जज बनीं, तो निगेल ने मुझे रात के खाने पर अपने घर बुलाया था। पाउला ने बताया कि निगेल ने उनसे कहा कि वे दोनों एक पावर कपल बनेंगे। निगेल ने पाउल को किस करने की कोशिश की और प्राइवेट पार्ट को भी पकड़ा।' पाउला ने लिथगो को यह कहते हुए धक्का दिया कि उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है और वह तुरंत चली गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो पाउला ने निगेल पर साल 2015 में अपने एक सहायक का भी यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें