फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Mayer: अमेरिकन गायक जॉन मेयर पहली बार भारत में करेंगे परफॉर्म, जानें कब और कहां होगा इवेंट

Tue, 30 Sep 2025 05:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

John Mayer India Show: सात बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी गायक-गीतकार जॉन मेयर पहली बार भारत में प्रस्तुति देंगे, जिसकी तारीख का एलान हो गया है। जानिए अपडेट। 

विज्ञापन
जॉन मेयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी गायक-गीतकार और गिटारिस्ट जॉन मेयर पहली बार भारत में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं। गायक अगले साल यानी कि 2026 में भारत आएंगे और परफॉर्म करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका भारत में परफॉर्म करने का हमेशा से ही सपना रहा है। जानिए किस तारीख को होगा उनका शो। 

जनवरी 2026 में आएंगे भारत

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर बुक मॉय शो हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि अमेरिकी गायक जॉन मेयर साल 2026 के जनवरी महीने में भारत दौरा करेंगे। गायक 22 जनवरी को मुंबई के प्रतिष्ठित महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपनी संगीत की प्रस्तुति देंगे। 
 


कब से बुक कर सकेंगे टिकट?
इस कार्यक्रम में शमिल होने के लिए दर्शक 14 अक्टूबर 2025 को सामान्य टिकट खरीद सकेंगे। इस टिकट के माध्यम से संगीत प्रेमी शो को लाइव देख सकेंगे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Advance Booking: जबरदस्त ओपनिंग की ओर अग्रसर 'कांतारा चैप्टर 1', जानें एडवांस बुकिंग का हाल


क्या बोले जॉन मेयर?
जॉन मेयर ने एक बयान में कहा, ‘भारत लंबे समय से मेरी संगीत प्रस्तुति के लिए कुछ खास जगहों की सूची में रहा है। न सिर्फ अपनी संस्कृति की जीवंतता के लिए, बल्कि यहां के लोगों के रोजमर्रा के जीवन में संगीत के समावेश के लिए भी। आखिरकार मुंबई में प्रस्तुति देना मेरे लिए बेहद सुखद और उत्साहजनक है।’

एक नजर जॉन मेयर के करियर पर 
47 वर्षीय गायक जॉन मेयर अपनी भावपूर्ण आवाज, गिटारवादन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्हें ब्लूज, रॉक, लोक और पॉप संगीत के शानदार मिश्रण के लिए भी पहचाना जाता है। गायक ने 'ग्रेविटी' , 'योर बॉडी इज अ वंडरलैंड' , 'डॉटर्स' , 'स्लो डांसिंग इन अ बर्निंग रूम' , 'न्यू लाइट' और 'वेटिंग ऑन द वर्ल्ड टू चेंज' जैसे हिट गानों से दुनियाभर में नाम कमाया है। कई भारतीय श्रोताओं को गायक के 'रूम फॉर स्क्वेयर्स' और 'कॉन्टिनम' जैसे एल्बम काफी पसंद आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें