जल्द ही अमेरिकी सिंगर एकॉन ‘इंडिया टूर 2025’ के सिलसिले में भारत आएंगे। वह ‘स्मैक दैट’ और ‘लोनली’ जैसे हिट गाने भारतीय दर्शकों के लिए तीन बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगे। एकॉन का म्यूजिक टूर 9 से लेकर 16 नंबवर तक होगा। वह 9 नवंबर को दिल्ली, 14 नवंबर को बेंगलुरु और 16 नवंबर को मुंबई में परफॉर्म करेंगे।
एकॉन बोले- ‘भारत ने मुझे हमेशा प्यार दिया है’
शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन(2011)’ के गाने ‘छम्मक छल्लो’ को गाकर भी एकॉन ने भारतीय दर्शकों का दिल जीता था। वह फिर से भारत आकर खुश हैं। एकॉन कहते हैं, ‘भारत ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है। यह मेरे लिए दूसरे घर जैसा है। यहां की एनर्जी, कल्चर, फैंस सब कुछ एक अलग ही लेवल का है। मैं वापस आकर और आप सभी के लिए लाइव परफॉर्म करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। यह टूर कुछ खास होने वाला है।’
ये खबर भी पढ़ें:
Jason Momoa: जेसन मोमोआ ने छह साल बाद अपना लुक, ‘ड्यून पार्ट 3’ में कंफर्म की अपनी मौजूदगी
इस दिन से मिलेंगे कॉन्सर्ट के टिकट
सिंगर एकॉन के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी। 8 अगस्त से कुछ खास कार्ड होल्डर्स के लिए टिकट उपलब्ध होंगे। इस इवेंट व्हाइट फॉक्स कर रही है। इसके को-फाउंडर अमर कुमार कहते हैं, ‘एकॉन को भारत वापस लाना एक जश्न है। यह वो रात होगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा। हम एक शानदार एक्सपीरियंस का वादा करते हैं, जिसे आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा।