अमेरिकन फिल्म निर्माता मार्टिन स्टारगर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। मार्टिन के निधन की पुष्टि उनकी भतीजी इलीन स्टारगर द्वारा की गई, जो बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करती हैं। इलीन उन्हें अपने पिता समान मानती थीं। मालूम हो कि मार्टिन ने कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के काम किए थे। उन्होंने टीवी, न्यूजरील और रक्षा विभाग के लिए कई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री को लिखने के साथ-साथ निर्देशन, फोटोग्राफी और संपादन भी किया था।
Nitish Bharadwaj: एक नक्षत्र में पैदा हुए थे नीतीश और श्रीकृष्ण, बीजेपी और सुशांत सिंह राजपूत से भी है कनेक्शन
सेना के फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो में किया था काम
मार्टिन स्टारगर का जन्म 8 मई, 1932 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने मोशन पिक्चर टेक्निक्स में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। साल 1953 में मार्टिन सेना की सेवा में भर्ती हुए थे, जहां उनकी नियुक्ति सिग्नल कॉर्प्स मोशन पिक्चर लोकेशन पर हुई थी। मार्टिन उन दिनों सिग्नल कॉर्प्स पिक्टोरियल सेंटर में बतौर मोशन पिक्चर फोटोग्राफर काम करते थे, जो सेना का फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो था।
Box Office Collection: धीमी हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रफ्तार, औंधे मुंह गिरी 'सावि', जानें अन्य का हाल
एबीसी एंटरटेनमेंट के पहले अध्यक्ष थे मार्टिन
सेना के लिए अपनी सेवा देने के बाद मार्टिन ने न्यूयॉर्क में एक विज्ञापन एजेंसी में काम किया था, जिसका नाम बीबीडीओ था। जल्द ही मार्टिन एबीसी टेलीविजन नेटवर्क से जुड़ गए थे। उन्होंने 1969 से लेकर 1972 तक कार्यक्रमों के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद, जब साल 1972 में अध्यक्ष का पद बनाया गया तो इसके लिए मार्टिन को ही चुना गया था।
Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा के ‘प्रेम रोगी’ थे राज कपूर, प्रेमिका की याद में खुद को सिगरेट से जलाते थे ‘शोमैन’
इन फिल्मों का किया निर्माण
मार्टिन ने एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप तौर पर कई अहम फिल्मों का निर्माण किया था। इस सूची में 'सोफी चॉइस', 'मूवी मूवी', 'द मपेट मूवी', 'द ग्रेट मपेट कैपर', 'ऑटम सोनाटा', 'द लास्ट यूनिकॉर्न' और 'ऑन गोल्डन पॉन्ड' जैसी फिल्में शामिल हैं। मार्टिन ही थे, जिन्होंने 'नैशविले' और 'मास्क' फिल्म का निर्माण किया था।
Mouni Roy: मौनी रॉय ने फिर कराई प्लास्टिक सर्जरी! 'जालिमा' गाने में बदला लुक, नहीं पहचान पाए फैंस, हुईं ट्रोल