फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeannie Seely: ‘डोंट टच मी’ फेम अमेरिकन सिंगर जेनी सीली का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 02 Aug 2025 07:41 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jeannie Seely Passed Away: जेनी सीली सिर्फ एक मशहूर गायिक ही नहीं थी, बल्कि गीतकार और अभिनेत्री के रूप में भी जानी जाती थीं। ‘डोंट टच मी’ जैसे गानों से विश्व भर में प्रसिद्ध गायिका का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

विज्ञापन
जेनी सीली - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनी सीली सिर्फ एक मशहूर गायिक ही नहीं थी, बल्कि गीतकार और अभिनेत्री के रूप में भी जानी जाती थीं। ‘डोंट टच मी’ जैसे गानों से विश्व भर में प्रसिद्ध गायिका का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। 

विज्ञापन


कैसी हुई मृत्यु? 
दिग्गज गायिका जेनी सीली का निधन बीते शुक्रवार को हो गया था। इसकी जानकारी गायिका की पीआर पर्सन डॉन मरी ग्रब्स ने दी। उन्होंने बताया कि आंतों में इंफ्केशन होने के कारण गायिका का निधन 01 अगस्त को हो गया। साथ ही आपको बताते चलें कि मई महीने में खुद दिवंगत गायिका ने खुलासा किया था कि उन्हें पीठ की दो इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके लिए उन्हें 11 दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा था। इसके अलावा गायिका को निमोनिया भी हुआ था। 

यह खबर भी पढ़ें: Kalabhavan Navas Passes Away: होटल में मृत पाए गए मलयालम एक्टर कलाभवन नवास, निधन से इंडस्ट्री स्तब्ध
विज्ञापन


कौन हैं जेनी सीली?
मशहूर गायिका जेनी सीली को 'मिस कंट्री सोल' नाम से जाना जाता था। जेनी सीली का जन्म 6 जुलाई 1940 में अमेरिका के टाइटसविले, पेंसिल्वेनिया में हुआ था। गायिका के पिता बैंजो बजाते थे और उनकी माता गाती थी, इस वजह से जेनी सीली को बचपन से ही गायन के प्रति गहरा लगाव हो गया। 1960-70 के दशक में एक्ट्रेस ने कई हिट गाने दिए थे। गायिका को सबसे ज्यादा पहचान उनके गाने 'डोंट टच मी' से मिली, जिसके लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके अलावा गायिका ने ‘आई विल लव यू मोर’ और ‘कैन आई स्लीप इन योर आर्म्स?’ जैसे गाने भी गाए थे।

बगावती स्वभाव की थी जेनी सीली
जेनी सीली अपने जीवन में बेबाकी के लिए जानी जाती थी। गायिका ने हमेशा महिलाओं को स्वतंत्र और सही के पक्ष में रहने का संकेत दिया था। जेनी को ग्रैंड ओले ओप्री के मंच पर मिनीस्कर्ट पहनने के लिए जाना जाता था, जहां पर ऐसी ड्रेस पहनने पर पूरी तरह प्रतिबंध था। इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि जेनी सीली ने अपना आखिरी गीत जुलाई 2024 में जारी किया था, जो डॉटी वेस्ट के ‘सफरटाइम’ का एक कवर सॉन्ग था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें