फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lynne Marie Stewart: हॉलीवुड अभिनेत्री लिन मैरी स्टीवर्ट का 78 वर्ष की आयु में निधन, कई सितारों ने जताया शोक

Sun, 23 Feb 2025 07:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lynne Marie Stewart: हॉलीवुड अभिनेत्री लिन मैरी स्टीवर्ट का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी कई सितारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
लिन मैरी स्टीवर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेत्री लिन मैरी स्टीवर्ट का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी कई सितारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी। लिन मैरी स्टीवर्ट पी-वी के प्लेहाउस में मिस यवोन की और 'इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया' में भूमिका के लिए जानी जाती हैं। 

विज्ञापन


कई फिल्मी सितारों ने जताया शोक
अभिनेत्री के निधन पर कई फिल्मी सितारों और मशहूर हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। 'एलवीरा' स्टार कैसंड्रा पीटरसन उन कई लोगों में से एक थीं, जिन्होंने अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी उन्होंने लिखा, "मेरी प्यारी दोस्त लिन स्टीवर्ट के निधन की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है," पीटरसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा। "अब तक की सबसे दयालु, प्यारी और सबसे मजेदार महिलाओं में से एक पी-वी के प्लेहाउस की मिस यवोन, वह हमेशा 'पपेटलैंड की सबसे खूबसूरत महिला' रहेंगी।" 

यह खबर भी पढ़ें: Anubhav Sinha Podcast: मैं अपनी पहचान को लेकर अभी मुतमइन नहीं हूं, मैं रोज बदल रहा हूं, रोज बड़ा हो रहा हूं...
विज्ञापन


इन शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए हुईं मशहूर
अभिनेत्री स्टीवर्ट पी-वी फ्रैंचाइज में मिस यवोन के किरदार के माध्यम से सबकी चहेती बन गईं। इसमें  ‘द पी-वी हरमन शो’ (1981), ‘पी-वी बिग एडवेंचर’ (1985), ‘पी-वी प्लेहाउस’ (1986-'90) ‘बिग टॉप पी-वी’ (1988), ‘क्रिसमस एट पी-वी प्लेहाउस’ (1988) और ‘पी-वी बिग हॉलिडे’ (2016) की उनकी भूमिकाएं शामिल थीं।  
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Publicity Stunt: पूनम पांडे ही नहीं ये सेलिब्रिटी भी कर चुके हैं पब्लिसिटी स्टंट, जानिए कौन है लिस्ट में शामिल



लिन मैरी स्टीवर्ट के बारे में
लिन मैरी स्टीवर्ट का जन्म 14 दिसंबर, 1946 को लॉस एंजिल्स में हुआ था। वह 70 के दशक में ‘द ग्राउंडलिंग्स’ की सदस्य थीं, जहां उनकी मुलाकात पॉल रूबेंस, फिल हार्टमैन और कैसंड्रा पीटरसन से हुई थी। मिस यवोन के रूप में अपनी भूमिका के अलावा, स्टीवर्ट को लंबे समय से चल रही कॉमेडी सीरीज ‘इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया’ में मुख्य किरदार चार्ली केली की मां बोनी केली की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। वैराइटी के मुताबिक स्टीवर्ट ने ‘अमेरिकन ग्रैफिटी’ (1973), ‘जंपिन जैक फ्लैश’ (1986), ‘द रनिंग मैन’ (1987), ‘रेन मैन’ (1988), ‘क्लियर एंड प्रेजेंट डेंजर’ (1994) और ‘ब्राइड्समेड्स’ (2011) फिल्में की हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें