अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अपनी पहली पहली ही फिल्म से अमीषा इंडस्ट्री की नई सनसनी बन गई थीं। उनकी खूबसूरती की काफी चर्चा थी। अब अमीषा 50 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। अब अमीषा ने अपने क्रश के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज पर जबरदस्त क्रश है। एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि वो उनके साथ कुछ भी करने को तैयार हैं।
टॉम क्रूज के साथ वन नाइट स्टैंड तक कर सकती हूं
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अमीषा पटेल ने अपने सेलिब्रिटी क्रश को लेकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे टॉम क्रूज पर क्रश है। अगर आप उनके साथ कोई पॉडकास्ट कर सकते हैं, तो प्लीज मुझे भी उस पॉडकास्ट में बुलाएं। मुझे बचपन से ही टॉम क्रूज पसंद हैं। मेरे पेंसिल बॉक्स में, मेरी फाइलों में उनकी तस्वीर लगी रहती थी और मेरे कमरे में सिर्फ टॉम क्रूज के ही पोस्टर होते थे। वो हमेशा से मेरा क्रश रहे हैं। मैं हमेशा मजाक में कहती हूं कि वो इकलौते ऐसे इंसान हैं जिनके लिए मैं अपने उसूलों को ताक पर रख सकती हूं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या तुम उनके साथ वन नाइट स्टैंड के लिए तैयार हो, तो हां मैं वो भी कर सकती हूं।
शादी के लिए तैयार हैं अमीषा, योग्य व्यक्ति की है तलाश
अमीषा ने यहां तक कहा कि अगर मुझे मौका मिलता तो मैं उनसे शादी कर लेतीं। इस दौरान अमीषा ने आगे कहा कि मैं शादी के लिए पूरी तरह तैयार हूं, बशर्ते मुझे कोई योग्य व्यक्ति मिले। कहते हैं न जहां चाह, वहां राह, इसलिए जो व्यक्ति मुझे हर मुश्किल से पार पा ले और मौके पर चौका मारले, वही मेरा साथी होगा। मुझे आज भी कई अच्छे परिवारों से तरह-तरह के प्रस्ताव मिलते रहते हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब अमीषा ने टॉम क्रूज के लिए अपना प्यार दिखाया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वो दिल खोलकर टॉम क्रूज की तारीफ कर चुकी हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Ameesha Patel: 50 साल की हो चुकीं अमीषा ने बताया अब तक क्यों नहीं की शादी, एक से बनते-बनते इसलिए बिगड़ गई बात
‘गदर 2’ में नजर आई थीं अमीषा
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो सनी देओल के साथ सकीना के किरदार में दिखाई दी थीं। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमीषा और सनी के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिम्रत कौर रंधावा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।