फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का करारा पलटवार, अनिल शर्मा पर भड़कीं, कहा- 100 करोड़ मिले तो भी नहीं करूंगी रोल

Sat, 21 Dec 2024 05:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel: ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा की अमीषा पटेल पर की गई टिप्पणी के बाद अभिनेत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें चाहे जितनी रकम दे दी जाए, वह सास का किरदार नहीं निभाएंगी।
 
विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘गदर 2’ की रिलीज के बाद से अनिल शर्मा और अमीषा पटेल के बीच विवाद ने जन्म ले लिया। दोनों के बीच यह तब शुरू हुआ जब अनिल शर्मा ने एक साक्षात्कार में कहा कि अभिनेत्री सास की भूमिका निभाने से बच रही थी। हालांकि, बाद में वह इसके लिए तैयार हो गईं। अब यह बसह तूल पकड़ती जा रही है। निर्देशक के बयान पर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा की टिप्पणियों का जवाब दिया, जहां उन्होंने सुझाव दिया था कि उन्हें अपने चरित्र के विकास के हिस्से के रूप में सास की भूमिका निभानी चाहिए। मोटी रकम मिलने के बाद भी अभिनेत्री ने कह दिया था कि उन्हें इस तरह की भूमिका में कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने क्या कहा?
हाल ही में निर्देशक अनिल शर्मा ने एक साक्षात्कार में, बताया कि अमीषा पटेल ने शुरू में ‘गदर 2’ में सास की भूमिका निभाने में झिझक दिखाई थी। निर्देशक ने अभिनेत्री नरगिस दत्त की ‘मदर इंडिया’ में एक मां की भूमिका निभाने का उदाहरण देते हुए यह कहा कि अभिनेत्रियों को उम्र बढ़ने के साथ अधिक परिपक्व भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
Anil Sharma: 'गदर 2' में इस भूमिका को निभाने से परहेज करना चाहती थीं 'सकीना', निर्देशक के साथ ऐसे सुलझा मामला
विज्ञापन


अमीषा पटेल ने दी प्रतिक्रिया
निर्देशक अनिल शर्मा के इस बयान पर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया। अपनी पोस्ट में निर्देशक के प्रति अपना सम्मान जताते हुए उन्होंने कहा कि वह 100 करोड़ जैसी बड़ी रकम के लिए भी कभी सास की भूमिका नहीं निभाएंगी। अभिनेत्री ने लिखा, “प्रिय अनिलजी। यह केवल एक फिल्म है और किसी परिवार की वास्तविकता नहीं है। इसलिए स्क्रीन पर मुझे यह कहने का अधिकार है कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं करना है। मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन ‘गदर’ या किसी भी फिल्म में सास का किरदार कभी नहीं निभाऊंगी, भले ही इसके लिए 100 करोड़ रुपये क्यों न दिए जाएं।”
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ की खूबसूरती का खास ख्याल रखती हैं सास वीना कौशल, ऐसे करती हैं बहूरानी की मदद

‘कहो ना प्यार है’ से किया था डेब्यू
अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'हमराज', 'गदर एक प्रेम कथा', 'मंगल पांडे', 'ये है जलवा' जैसी कई फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई और लोगों की पसंदीदा बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें