साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ का एक सीन विवाद का विषय बन चुका था, जिसे अब फिल्म से हटा दिया गया है। यह कदम निर्माताओं द्वारा 1.1 रुपये के मुआवजे की मांग करने वाले कानूनी नोटिस मिलने के बाद उठाया गया है। चेन्नई के छात्र वागीसन ने साई पल्लवी के प्रशंसकों द्वारा लगातार किए जा रहे कॉल को लेकर ‘अमरण’ निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया, जिसके बाद उन दृश्यों से हटा दिया गया। फिल्म इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर स्ट्रीम हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ में एक दृश्य है, जिसमें अभिनेत्री साई पल्लवी एक कागज के टुकड़े पर अपना फोन नंबर लिखकर हीरो की ओर फेंकती हैं। वह नंबर असल जिंदगी में चेन्नई के एक छात्र वागीसन का है। फिल्म में दिखाए गए नंबर को साई का नंबर समझकर लोग फोन करने लगे। उन्हें पहले तो इसका कारण पता नहीं चला और उन्होंने अपना फोन म्यूट कर लिया, लेकिन कॉल की संख्या कई गुना बढ़ गई, जिसके बाद वागीसन ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और मुख्य अभिनेता शिवकार्तिकेयन को टैग करते हुए समाधान की मांग की।
Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस पर फूटा अविनाश मिश्रा का गुस्सा, लगाया गंभीर आरोप
फैंस की कॉल से परेशान होकर कानूनी नोटिस भेजा
वागीसन ने बाद में इस सीन के कारण हुई “अनकही कठिनाइयों और मानसिक पीड़ा” के लिए कानूनी नोटिस भेजा, जब उनके अनुरोधों का कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने उनका फोन नंबर तुरंत फिल्म से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे के कारण अपना फोन नंबर नहीं बदलना चाहता क्योंकि यह मेरे आधार, बैंक कार्ड और अन्य शैक्षणिक प्लेटफार्मों से जुड़ा हुआ है।"
‘अमरण’ ने की शानदार कमाई
‘अमरण’ के प्रदर्शन की बात करें तो यह फिल्म इस साल अक्तूबर में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने कुल 252 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब यह ओटीटी पर ही रिलीज हो चुकी है। फिल्म 5 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
Abhishek Bachchan: जब दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर अभिषेक ने दी प्रतिक्रिया, रितेश देशमुख से बोले- उम्र का लिहाज...