बिग बॉस 19 में झगड़े पड़े तान्या मित्तल और अमाल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक और तान्या मित्तल एक मामूली से बात पर झगड़ने लगे। झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। तरह-तरह की बातें एक-दूसरे के बारे में बोलने लगे। अमाल ने तो गुस्से में तान्या को ढोंगी तक कह दिया। जानिए, किस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ?
बर्तन धोने से शुरू हुआ ड्रामा
शो ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में अमाल मलिक बर्तन धो रहे थे। इसी बीच तान्या ने आकर एक बर्तन उन्हें धोने को दिया। इस बात से अमाल चिढ़ गए। वह इस बात की शिकायत कुनिका सदानंद से करने लगे। इस पर तान्या ने अमाल को टोका। यहीं से बात बिगड़ गए। दोनों एक-दूसरे ऊंची आवाज में बात करने लगे। तरह-तरह के कमेंट्स एक-दूसरे पर करने लगे।
ये खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के इस प्रतियोगी ने की विनर प्रेडिक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; यूजर्स ने दिया हटकर रिएक्शन
अमाल ने तान्या को कहा- ढोंगी
गुस्से में अमाल ने तान्या मित्तल को ढोंगी कहा। अमाल का मानना है कि तान्या अब तक शो में सीधे बने रहने का नाटक रही थी। इस बात पर तान्या ने भी अमाल को अच्छा इंसान बनने की सलाह दी। इन दोनों का झगड़ा बाकी प्रतियोगी चुपचाप देख रहे थे।
कौन हुआ वीकएंड पर शो से बाहर
बीते रविवार को ‘बिग बॉस 19’ से कोई भी प्रतियोगी बाहर नहीं हुआ। अब शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनके नाम हैं, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा। इन दिनों शो में सबसे ज्यादा चर्चा अमाल मलिक और तान्या मित्तल की है, इन्हें स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है।