फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaal Malik: 'सुशांत की तरह कार्तिक आर्यन हो रहे टारगेट', सिंगर अमाल मलिक ने किया चौंकाने वाला दावा

Sat, 05 Jul 2025 12:21 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Malik on Kartik Aaryan: अमाल मलिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड में टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमाल मलिक और कार्तिक आर्यन - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक अब अपने एक बयान के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। जहां कुछ समय पहले तक वो अपने परिवार से दूरी बनाने की बात करके सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गए थे, वहीं अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है।

विज्ञापन


'कार्तिक आर्यन को किया जा रहा टारगेट'
दरअसल, मिर्ची प्लस के साथ इंटरव्यू के दौरान अमाल ने दावा किया कि बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम कार्तिक आर्यन को टारगेट कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को किया गया था। अमाल का कहना है कि इंडस्ट्री के अंदर चल रहे ये षड्यंत्र बेहद गंभीर हैं और इनका असर मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में दिखी फिल्म की भव्य झलक, विदेश में भी छाया रणबीर-यश का लुक
विज्ञापन


'सुशांत हैंडल नहीं कर पाए'
अमाल ने इंटरव्यू में साफ कहा कि सुशांत के निधन के बाद लोगों को बॉलीवुड की असली तस्वीर नजर आई। उन्होंने बताया कि जब तक सुशांत जिंदा थे, कोई नहीं जानता था कि पर्दे के पीछे कितना अंधेरा है। उन्होंने कहा, 'सुशांत जैसी शख्सियत भी इसे हैंडल नहीं कर पाई। किसी ने इसे आत्महत्या कहा तो कुछ ने हत्या। लेकिन सच्चाई ये है कि वो चला गया और इसके पीछे कहीं न कहीं इंडस्ट्री का रवैया भी जिम्मेदार था।' अमाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि सुशांत के जाने के बाद जनता ने फिल्म इंडस्ट्री के दोहरे चेहरे को देखना शुरू किया। उन्होंने कहा कि वो पल एक टर्निंग पॉइंट था जब आम लोगों का भरोसा इंडस्ट्री से डगमगाने लगा।

कार्तिक आर्यन को लेकर जताई चिंता
इंटरव्यू के दौरान अमाल ने ये भी कहा कि कार्तिक आर्यन भी कुछ ऐसे ही हालातों से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्तिक के खिलाफ भी कुछ बड़े नाम साज़िशें रच रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये कहा, 'कार्तिक ने इन हालातों का मजबूती से सामना किया है। उनके परिवार ने उन्हें सहारा दिया और यही वजह है कि वो मुस्कुराते हुए इन सभी मुश्किलों से बाहर निकल पाए।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें