फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: विदेश में भी रश्मिका को लेकर दिखी फैंस की दीवानगी, वीडियो वायरल

Fri, 04 Jul 2025 11:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी खूब है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पेरिस ट्रिप पर अपने कुछ फैंस से मिलीं। फैंस रश्मिका को देखकर काफी खुश नजर आए। 
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना के भारतीय फैंस उन्हें नेशनल क्रश मानते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की चर्चित फिल्मों में काम कर चुकीं रश्मिका हाल ही में पेरिस में नजर आईं। एक्ट्रेस का पेरिस ट्रिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस रश्मिका को लेकर अपनी दीवानगी दिखा रहे हैं। 

रश्मिका को ‘लव यू’ कहते दिखे फैंस 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रश्मिका का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें रश्मिका के कुछ फैंस उनकी फोटो ले रहे हैं। एक्ट्रेस के नाम का ले रहे हैं। कई फैंस- ‘लव यू रश्मिका’ भी कहते थे। इस प्यार को देखकर रश्मिका का चेहरा भी खिल उठा।  


 
विज्ञापन

पेरिस में रश्मिका मंदाना पर फैंस ने लुटाया प्यार - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस ने भी लुटाया फैंस पर प्यार 
वायरल वीडियो में फैंस की दीवानगी देखकर रश्मिका ने भी उन पर प्यार लुटाया। हाथों से हार्ट साइन बनाया। वह फैंस से मिले प्यार, अपनेपन के लिए शुक्रिया कहती भी दिखीं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। हार्ट इमोजी बनाए हैं और रश्मिका को इंटरनेशनल क्रश बता दिया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका ने ‘एनिमल’ की आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘फिल्म देखने के लिए मजबूर नहीं किया’

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना 
रश्मिका हाल ही में रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘कुबेर’ में नजर आईं। इन दिनों वह एक बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी। साथ ही रश्मिका एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में भी नजर आएंगी, इसमें वह विजय देवरकोंडा के अपोजिट हैं। असल जिंदगी में भी उनका नाम विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है, दोनों के डेट करने की खूब चर्चा है। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा जाता है, मगर अब तक रश्मिका और विजय ने अपना रिश्ता पब्लिकली स्वीकार नहीं किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें