फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जहर उगल कर खाना खाने का मन हो रहा है’, फरहाना को देख आगबबूला हुए अमाल मलिक; बिग बॉस 19 में हुआ जोरदार हंगामा

Thu, 16 Oct 2025 02:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक, फरहाना भट्ट पर जोरदार तरीके से भड़कते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। इन दिनों प्रतियोगियों के घर से चिट्ठी आई है, जिसे लेकर एक अलग ही ड्रामा चल रहा है। अब शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सिंगर अमाल मलिक, फरहाना भट्ट पर आगबबूला होते दिख रहे हैं और उन्हें खाता देख अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। चलिए देखते हैं शा का प्रोमो। 

फरहाना भट्ट की फेंकी थाली

विज्ञापन

बिग बॉस 19 प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि अमाल मलिक, फरहाना भट्ट को कहते हैं, 'जहर उगल कर खाना खाने का मन हो रहा है। थोड़ा तो शर्म करो।’ इसपर फरहाना कहती हैं, ‘बाद में।’ यह सुन अमाल ने पूछा, ‘बताओ कब?’, तो फरहाना ने कहा कि जब उन्हें लगेगा। इसके बाद गायक गुस्से में आते हैं और फरहाना के खाने की थाली को फेंक देते हैं, जिससे वो टूट जाती है। यह देख कुनिका सदानंद कहती हैं रुक जाओ अमाल, ऐसा मत करो। आगे प्रोमो में सभी प्रतियोगियों को जोर से भागते हुए बाहर आते देखा जाता है और सभी अमाल को रोकने का प्रयास करते हैं। 
 
फरहाना ने फाड़ी नीलम गिरी की चिट्ठी
एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें सभी प्रतियोगियों के घर से चिट्ठी आई है। प्रोमो में दिखता है कि नीलम गिरी की चिट्ठी को फरहाना पढ़ने की बजाय उसे फाढ़ देती हैं। यह देख नीलम फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इसके बाद सभी प्रतियोगी फरहाना भट्ट के इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज' का निर्देशन करेंगे रेमो डिसूजा, फिल्म बताएगी अंडरवर्ल्ड की कहानी; जानिए रिलीज डेट

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
फरहाना भट्ट के व्यवहार को देख यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'यहां क्या घर-घर खेलने आये हैं फरहाना ने बिल्कुल सही किया टास्क है टास्क की तरह लिया।' इसके अलावा अन्य यूजर्स फरहाना की तारीफ कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें