फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किलों में फंसे एल्विश यादव, ईडी ने कसा शिकंजा; यूट्यूबर और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ चार्चशीट दाखिल

Thu, 16 Oct 2025 01:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव अब नई मुश्किल में फंस गए हैं। ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है।  साथ ही पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया पर भी एक्शन लिया गया है। जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन
एल्विश यादव और फाजिलपुरिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया पर ईडी ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में उन्हें दोषी ठहराया गया है। ये मामला भी सांपों के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


ईडी ने चार्जशीट दाखिल की
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। उन पर सांपों और छिपकलियों से जुड़े एक कथित वन्यजीव अपराध में धन शोधन का आरोप लगाया गया है। अदालत ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों आरोपितों को जल्द ही तलब करने का फैसला किया है। इसके बाद ही अदालत इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

यह खबर भी पढ़ें: जल्द शुरू होगा कपिल शर्मा शो का नया सीजन, नहीं दिखेंगे कीकू शारदा? मामले पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

क्या है मामले को लेकर अपडेट?

विज्ञापन

जानकारी मिली है कि यूट्यूबर और गायक पर ईडी ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। आपको बताते चलें कि ईडी की जांच में जो खुलासा हुआ कि सिंगर फाजिलपुरिया के गाने ’32 बोर’ से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी। इसी पैसे से गायक ने बिजनौर में 3 एकड़ जमीन 50 लाख में खरीदी थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के बैंक अकाउंट से कुल 3 लाख रुपये और स्काई डिजिटल कंपनी के खाते से 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। दोनों ने सांपों के साथ गाने की शूटिंग की थी। उसी से जुड़ा हुआ है ये मामला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें