फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alpha Box Office: रविवार की छुट्टी का 'अल्फा' को मिला भरपूर फायदा; जानिए तीसरे दिन कितना जुटाया कलेक्शन?

Sun, 05 Jul 2026 10:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alpha Box Office Collection: फिल्म 'अल्फा' की रिलीज को आज रविवार को तीसरा दिन है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्या हाल है?
विज्ञापन
'अल्फा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'अल्फा' 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारे हैं। फिल्म को यशराज बैनर के तले बनाया गया है। यह YRF की स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा देखा जा रहा है। जानिए आज का कलेक्शन

विज्ञापन


Alpha Movie Review: ‘अल्फा’ पर दिखा ‘धुरंधर’ का असर, क्या यशराज ने की स्पाई वर्ल्ड में वापसी? पढ़ें रिव्यू

अल्फा - फोटो : X
बीते दो दिनों का 'अल्फा' का कलेक्शन
फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर शुक्रवार को इसने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मगर, वीकएंड के साथ ही इसकी कमाई में भी इजाफा देखा गया। कल दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये रहा। 

अल्फा - फोटो : एक्स
रविवार की छुट्टी में कितने छापे नोट?
'अल्फा' ने आज रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा लिया है। आज इसकी कमाई में कल के मुकाबले इजाफा देखा गया है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने रविवार को 13.25 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। 

अल्फा - फोटो : वीडियो ग्रैब
कितना हुआ टोटल कलेक्शन?
'अल्फा' फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 34 करोड़ रुपये हो चुका है। अल्फा के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 100 से 120 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। यह क्योंकि स्पाई थ्रिलर फिल्म है, इसमें दर्शकों एक्शन का भी भरपूर डोज दिया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी जासूस की भूमिका में हैं। दोनों ने एक्शन का दम दिखाया है।
विज्ञापन

अल्फा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कमाई कहां पहुंची?
शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'अल्फा' वर्ल्डवाइड भी ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 37.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन भी कैमियो भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें