फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटा 'शांति निकेतन'; अपने ही घर में वेटर बनी तुलसी; गौतम ने बा की हवेली में शुरू किया ये बिजनेस

Sun, 05 Jul 2026 10:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी दस साल आगे बढ़ गई है। तुलसी को अपने ही घर में वेटर का काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को हाल ही में 26 साल पूरे हुए हैं। फिलहाल, इस सीरियल का दूसरा सीजन प्रसारित हो रहा है और इसमें नया ट्विस्ट आया है। शो की कहानी दस साल आगे बढ़ गई है। तुलसी दस साल बाद जेल से बाहर आई है और जैसे ही वह अपने घर यानी शांति निकेतन पहुंची, वहां का नजारा देख हैरान रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति निकेतन का मंजर देख चौंकी तुलसी
वह शांति निकेतन जहां कई पीढ़ियां एक ही छत के नीचे प्यार-मोहब्बत से रहा करती थीं, उसका बंटवारा हो गया है। शांति निकेतन के दो हिस्से हो गए हैं। एक हिस्सा गौतम विरानी का है और दूसरे हिस्से में करण विरानी है। दोनों के बीच बिल्कुल नहीं बनती और झगड़ा जारी रहता है। तुलसी ने जैसे ही यह मंजर देखा वह चौंक गई।

गौतम ने बा की हवेली को बना दिया होटल
सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस घर में तुलसी का हुक्म चलता था, आज उसी घर में वह वेटर बन गई। दरअसल, जेल से छूटने के बाद जब वह घर पहुंची तो गौतम के यहां पार्टी चल रही थी। पार्टी अपने बेटे नकुल की सफलता की। दरअसल, गौतम ने बा की हवेली में होटल शुरू किया है, जिसे उसका बेटा नकुल देख रहा है। इसका जश्न ही मनाया जा रहा है। 
 


तुलसी ने अपने ही घर में वेटर बनकर परोसी ड्रिंक
तुलसी शांति निकेतन में दो-दो तुलसी के पौधे देखकर हैरान नजर आई। इसी बीच गौतम के स्टाफ ने तुलसी को काम ऑफर कर दिया। कैटरिंग स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए तुलसी को काम पर रखा गया। उसे मास्क लगाने को कहा गया। मास्क लगाने के बाद तुलसी का चेहरा किसी परिवार के सदस्य को पहचान में नहीं आया। मगर, देखा गया कि जिस घर में सिर्फ तुलसी की चलती थी, आज वहां उसे ड्रिंक सर्व करनी पड़ी। अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण के साथ तुलसी की तकरार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें