अल्लू अरविंद ने जताया भरोसा
फिल्म का प्रमोशन करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ दिलचस्प चीजें शेयर कीं। उन्होंने फिल्म की कहानी को अल्लू अरविंद को सुनाना याद किया। ‘कार्तिकेय 2’ से प्रभावित होकर अरविंद ने चंदू मोंडेती के कौशल पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने सूर्या, राम चरण या किसी अन्य बड़े सितारे के साथ एक फिल्म बनाने की चंदू के सामने पेशकश भी की। साथ ही कहा की कोई चिंता नहीं करनी है, भले ही इसके लिए 300 करोड़ रुपये की जरूरत क्यों ना हो। निर्देशक के तौर पर अल्लू अरविंद ने चंदू मोंडेती पर काफी भरोसा जताया।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Thandel: एक सीन की वजह से बढ़ गया ‘थंडेल’ का बजट? चंदू मोंडेती ने तोड़ी चुप्पी
सूर्या के साथ फिल्म करेंगे चंंदू
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच चंदू मोंडेती ने पुष्टि की है कि वह सूर्या के साथ एक फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, अब यह भी देखना है कि क्या वह रामचरण के साथ मिलकर फिल्म करेंगे या नहीं।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Thandel: 'फिल्म हिट करा देना वरना घर पर सम्मान चला जाएगा’, पत्नी के होम टाउन में नागा चैतन्य ने की अनोखी मांग
नागा चैतन्य फिल्म थंडेल
- फोटो : एक्स chay_akkineni
थंडेल सॉन्ग शिवशक्ति पोस्टर
- फोटो : एक्स - chay_akkineni