अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दूसरा गाना ‘अंगारों' रिलीज हो गया है। इसे लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है। गाने को छह भाषाओं में तैयार किया गया है।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दूसरा गाना ‘अंगारों' रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले ही इस गाने का टीजर जारी किया गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे थे। इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था। निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक, आज 11 बजकर 7 मिनट पर गाने को रिलीज कर दिया।
6 भाषाओं में बनाया गया है गाना
‘अंगारों' गाने को छह भाषाओं में तैयार किया गया है। इसे लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है। गाना रिलीज होते ही फैंस ने अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने को वायरल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ के पहले गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को भी दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस गाने पर जमकर रील बनाई थी। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक चार करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
‘पुष्पा 2’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इसका पहला भाग 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अल्लू और रश्मिका के फैंस को दूसरे पार्ट से भी जबरदस्त मनोरंजन की उम्मीद है। फिल्म में फहाद फाजिल के किरदार को देखने के लिए भी दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का कैमियो देखने को मिल सकता है।