फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने भाई अल्लू शिरीष की सगाई पर दी खास अंदाज में शुभकामनाएं, राम चरण ने भी लिखा बधाई संदेश

Sat, 01 Nov 2025 04:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun And Ram Charan: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने नयनिका के साथ सगाई कर ली है। अब अल्लू अर्जुन और राम चरण ने सिरीश को बधाई देते हुए नोट लिखा है। 

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और राम चरण - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन 31 अक्तूबर को साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई की। इस समारोह में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल रहे। इस अहम मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने भाई को खास अंदाज में बधाई दी। इसके अलावा राम चरण ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की है।

अल्लू अर्जुन ने कहा- इस पल का इंतजार था

विज्ञापन

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीर साझा की है, जो उनके भाई के सगाई के दौरान की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘घर पर शानदार समारोह शुरू, परिवार में एक नया सदस्य। हम इस खुशी के पल का इंतजार काफी समय से कर रहे थे।  मेरे प्यारे भाई अल्लू सिरीश को बधाई और परिवार में नयनिका का हार्दिक स्वागत है। आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक खूबसूरत शुरुआत की शुभकामनाएं।’
 


राम चरण ने खास तस्वीर साझा कर दी बधाई
अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ग्रुप तस्वीर साझा की है। इसमें श्रीजा कोनिडेला, लावण्या त्रिपाठी, वरुण तेज, अल्लू बॉबी, उपासना कोनिडेला, स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, ‘आपके लिए बहुत खुश हूं अल्लू सिरीश, बधाई हो आपको और नयनिका को। सदा खुश रहें।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की हलचल के बीच पत्नी ने आयुष्मान को बताया ठहराव, शादी की सालगिरह पर शेयर की तस्वीरें

अल्लू सिरीश का वर्कफ्रंट
अल्लू सिरीश को आखिरी बार 2024 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'बडी' में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्मों का एलान अभी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें