अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद कई अभिनेता उनके समर्थन में उतर रहे हैं। अब तेलुगु अभिनेता नानी, अल्लू अर्जुन के समर्थन में सामने आए हैं। अभिनेता ने गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और भविष्य में अधिक सावधान रहना चाहिए।
नानी ने क्या कहा?
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेता नानी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, "काश, सिनेमा से जुड़े लोगों से जुड़ी किसी भी चीज में सरकारी अधिकारी और मीडिया जिस तरह का उत्साह दिखाते हैं, वैसा ही उत्साह आम नागरिकों के लिए भी होता। हम एक बेहतर समाज में रहते।" अभिनेता ने आगे लिखा, "वह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और यह दिल तोड़ने वाली थी। हम सभी को इस आपदा से सीख लेनी चाहिए और इसके बाद और अधिक सावधान रहना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने चाहिए कि यह फिर न हो। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसके लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।"
Allu Arjun: ‘कॉफी खत्म करके चलूंगा, आप मेरे बेडरूम…’ जानिए पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो क्या बोले अल्लू अर्जुन
वरुण धवन ने भी लिया पक्ष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी अल्लू अर्जुन के समर्थन में सामने आए और कहा कि अभिनेता को हर चीज के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जयपुर में ‘बेबी जॉन’ के प्रचार में, वरुण ने कहा, "सुरक्षा प्रोटोकॉल ऐसी चीज नहीं है जिसे कोई अभिनेता खुद पर ले सकता है। हम अपने आस-पास के लोगों को बता सकते हैं।" अभिनेता ने संध्या थिएटर में हुए हादसे को दुखद भी बताया।
अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये देने का किया वादा
4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने घटना पर शोक और दुख जताया था। उन्होंने कहा था, "संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय में मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा।” अभिनेता ने आगे कहा,"हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आपके साथ हैं। मैं 25 लाख रुपये की राशि दान करना चाहता हूं। यह उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक सद्भावनापूर्ण कदम है।"
Allu Arjun: क्यों हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी, सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला