फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन के घर लगा सितारों का जमावड़ा, प्रभास ने फोन पर जाना हाल

Sun, 15 Dec 2024 12:38 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun: शनिवार को अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद अभिनेता से मिलने साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। वहीं, कुछ अभिनेताओं ने फोन पर उनका हाल जाना
 
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मामले में गिरफ्तार होने के बाद अल्लू अर्जुन शनिवार को अंतरिम जमानत पर बाहर आ गए। अभिनेता के घर लौटने पर दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कई सितारे उनसे मिलने पहुंचे और कुछ सितारों ने फोन पर ही उनका हाल-चाल लिया। अभिनेता की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में बोलते हुए नजर आएं। आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन से किन-किन अभिनेताओं ने संपर्क साधा।
विज्ञापन


जूनियर एनटीआर और प्रभास ने की फोन पर बात, वेंकटेश पहुंचे घर
अभिनेता अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद जूनियर एनटीआर और प्रभास ने फोन पर उनका हालचाल जाना। साउथ के दिग्गज अभिनेता वेंकटेश अभिनेता के घर पहुंचे। वहां पर उन्होंने उनसे लंबी-बातचीत की और उनका हाल जाना।
Allu Arjun: जेल से लौटे पुष्पा से गले मिलकर रोए डायरेक्टर सुकुमार, देखें अल्लू अर्जुन से जुड़े 5 वायरल वीडियोज
विज्ञापन


अखिल अक्किनेनी और अदिवि शेष भी पहुंचे
नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी अल्लू अर्जुन से मुलाकात की और उनका कुशल जाना। इस दौरान अभिनेता ने अर्जुन को कहा, “हमें आप पर गर्व है भाई, अपना ध्यान रखिए।” भारतीय अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक अदिवि शेष भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की।  

अल्लू अर्जुन की वापसी पर सामंथा हुईं भावुक
अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावनात्मक वीडियो साझा किया, जिसमें अल्लू अर्जुन की पत्नी उनके घर पहुंचने पर उन्हें गले लगाते हुए रो रही थीं। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सका। क्लिप को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं रो नहीं रही हूं, ठीक है।' इसके साथ ही उन्होंने अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी को भी टैग किया।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन विवाद पर बोले रामगोपाल वर्मा, कुंभ मेले में भगदड़ हुई तो भगवान को गिरफ्तार करेंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें