डाक्टरों से मिले अल्लू अर्जुन के पिता
अल्लू अर्जुन के पिता और दिग्गज निर्माता अल्लू अरविंद, दिल राजू और अन्य लोगों के साथ एक निजी अस्पताल गए, जहां भगदड़ में घायल हुए एक लड़के का इलाज चल रहा है। अल्लू अरविंद ने डॉक्टरों से बात की, जिन्होंने बताया कि लड़का ठीक हो रहा है और अब खुद सांस ले सकता है।
Allu Arjun case: अल्लू अर्जुन से जुड़े मामले में पुलिस की चेतावनी, गलत वीडियो-सूचना फैलाने पर होगा एक्शन
दो करोड़ रुपये देने की घोषणा
इस दौरान अल्लू अर्जुन के पिता ने घोषणा की कि अल्लू अर्जुन ने एक करोड़ रुपये, पुष्पा प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने 50 लाख रुपये और फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने 50 लाख रुपये की सहायता बच्चे के परिवार को दी है। अरविंद ने दिल राजू को चेक सौंपे और उनसे अनुरोध किया कि वह इसे लड़के के परिवार तक पहुंचा दें। उन्होंने बताया कि कानूनी बाध्यताओं के कारण बिना पूर्व मंजूरी के परिवार से सीधे संपर्क नहीं किया जा सकता।
Pushpa 2 Theatre Stampede: अब कैसा है भगदड़ में घायल आठ साल बच्चा? पिता ने बताया स्वास्थ्य का हाल
मामले में जेल जा चुके हैं अभिनेता
इस मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जहां 'पुष्पा 2' फिल्म दिखाई जा रही थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को महिला की मौत के सिलसिले में शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।