फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malti Chahar: BB19 में पहुंचीं मालती चाहर बोलीं- 'सबका खेल पता है’, इस कंटेस्टेंट को बताया बड़ा प्रतिद्वंदी

सार

Malti Chahar In Bigg Boss 19: मालती चाहर बिग बॉस 19 के घर में पहुंची हैं। अब मालती ने इससे पहले बिग बॉस को लेकर अपने गेम प्लान और आगामी योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
मालती चाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती चाहर ने आते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और मॉडल‑एक्ट्रेस मालती ने कहा कि वह घर में किसी से डरने नहीं आई हैं। उनका कहना है कि वह पहले से ही घर के सभी कंटेस्टेंट का गेम जानती हैं और बाहर से रिसर्च करके आई हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में मालती ने कहा कि उनका गेम प्लान बिल्कुल स्पष्ट है।

मुझे सबका गेम और पर्सनालिटी पता है

विज्ञापन

मालती ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के फायदे और नुकसान के बारे में कहा, 'जब लोग घर में गए थे, तो वे एक-दूसरे को नहीं जानते थे। बस कहानियों और इंटरव्यू के जरिए एक-दूसरे को समझते थे कि कौन कौन सा प्लेयर है? मैं बाहर से सब देख चुकी हूं। कई लोग झूठ बोल रहे हैं, कई लोग अपनी इमेज बना रहे हैं। कई लोग फेक कहानी गढ़ रहे हैं। मुझे सबका अंदाजा पहले से है। लेकिन घर में लोग पहले से अपनी जगह बना चुके हैं। ऑडियंस के दिलों में उनकी जगह बन चुकी है। अब मुझे घर में भी जगह बनानी है और बाहर लोगों के दिलों में भी अपनी असली पहचान बनानी है।'

अमाल मलिक मेरे सबसे बड़े कॉम्पेटिटर हैं
मालती ने कहा कि मुझे लगता है अमाल मेरे सबसे बड़े कॉम्पेटिटर हैं। वह पहले से जाना-पहचाना नाम हैं और लोग उन्हें जानते हैं। कंटेंट क्रिएशन में वह बहुत अच्छे हैं और फैंस उनके गेम को पसंद करते हैं। मेरा और उनका गेम टकराने वाला है और यही असली मुकाबला होगा। मुझे चुनौती लेना पसंद है। वह मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे।

विज्ञापन

मालती चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maltichahar

सेफ खेलना क्या होता है?
घर में सेफ खेलने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए मालती ने साफ कहा कि जैसे गौरव खन्ना और मृदुल, हर हफ्ते कहा जाता है कि तुम लोग बहुत सेफ खेल रहे हो। कोशिश तो करते हैं, लेकिन मजा नहीं आता। गेम में थोड़ी आग और ड्रामा होना चाहिए। अगर कोई हमेशा सेफ खेलने की कोशिश करेगा, तो शो बोरिंग हो जाएगा। मैं चाहती हूं कि खेल में रोमांच और ड्रामा रहे। अगर कोई इसे रोकने की कोशिश करेगा, तो मैं खुद बीच में आकर उसे चुनौती दूंगी।

अगर लोग लड़ते हैं, तो मैं बीच में उतर जाऊंगी
फिजिकल या हीटेड फाइट्स के दौरान मालती ने कहा, 'अगर लोग लड़ते हैं, तो मैं सबसे पहले रोकने की कोशिश करूंगी। अगर बात हाथापाई तक बढ़ गई, तो मैं बीच में उतर जाउंगी। मैं डटकर खड़ी रहूंगी और पूरी ताकत से कोशिश करूंगी कि हालात नियंत्रण में रहें। मैं डरूंगी नहीं और पीछे हटूंगी नहीं। जरूरत पड़ी तो मैं बीच में उतरकर स्थिति को काबू में लाऊंगी।'

मुझे सलमान का स्टाइल और कंट्रोल बहुत पसंद है
सलमान खान के होस्टिंग स्टाइल पर मालती का कहना है कि मुझे तो उनका जॉब पसंद है। सेट पर आकर लोगों को डांटना और फिर तारीफ कर देना। मैं उनका स्टाइल और कंट्रोल बहुत पसंद करती हूं। इसे देखकर मैं सीखती हूं कि गेम को कैसे मैनेज करना है और खुद को कैसे संभालना है।

मालती चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maltichahar

ओवररिएक्ट नहीं करूंगी, लेकिन अपने बचाव में जवाब दूंगी
वीकेंड का वार में अगर सलमान उन्हें डांटते हैं, इस पर मालती ने कहा, 'अगर सलमान मुझे वीकेंड के वार में सार्वजनिक रूप से डांटेंगे, तो मैं पहले सुनूंगी कि उन्होंने क्या कहा। फिर शांति से जवाब दूंगी। गेम के दौरान मैं पल‑भर में तय करुंगी कि कितना बोलना है और कितना चुप रहना है। ओवररिएक्ट नहीं करूंगी। लेकिन अपने बचाव में जवाब दूंगी।'

झूठ बोलकर मैं अपने आप को नहीं बदलूंगी
मालती ने अपने गेम और ईमानदारी के बारे में कहा कि अगर मुझे डिप्लोमैटिक और सेफ खेलना पड़े तो मैं करूंगी, लेकिन झूठ नहीं बोलूंगी। सच बोलना मेरा व्यवहार है। झूठ बोलकर मैं अपने आप को नहीं बदलूंगी। यही मेरी सबसे बड़ी स्ट्रैटेजी है।

विज्ञापन

मालती चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maltichahar

मेरा गेम मेरा खुद का रहेगा
भाई दीपक चाहर के शो में आने पर मालती ने कहा कि फैमिली का हिस्सा हैं, लेकिन बिग बॉस पर्सनैलिटी शो है। मैं अपने बारे में बोलूंगी, फैमिली के बारे में भी बोलूंगी। दीपक का होना मदद करेगा, लेकिन मेरा गेम मेरा खुद का रहेगा। लोग मुझे दीपक की बहन के रूप में जानेंगे। लेकिन मैं चाहती हूं कि लोग मुझे 'मालती चाहर' के नाम से जानें। घर में अपनी जगह बनाऊंगी और बाहर लोगों के दिलों में भी अपनी अलग पहचान बनाऊंगी।

यह खबर भी पढ़ेंः Bigg Boss 19: घर में आते ही मालती चाहर ने तान्या मित्तल को किया एक्सपोज, एक के बाद एक दागे कई सवाल

हर टास्क को मैं कहानी की तरह देखूंगी
मालती ने अपनी पर्सनल स्किल्स के बारे में कहा, 'मैं खुद कहानियां बनाती हूं और उन्हें डायरेक्ट भी करती हूं। बिग बॉस में यही मेरी सबसे बड़ी ताकत होगी। हर टास्क को मैं सिर्फ पूरा नहीं करुंगी। उसे कहानी की तरह देखूंगी और अपने अंदाज में निभाऊंगी। इससे मैं गेम में अलग दिखूंगी और लोगों को एंटरटेन भी करुंगी। यह मेरी स्ट्रैटेजी है - गेम को समझना और उसे अपने तरीके से खेलना।'

अब मेरी बारी है कि मैं अपनी कहानी लिखूं
मालती ने अंत में कहा कि मैं सबका गेम देख चुकी हूं। अब मेरी बारी है कि मैं अपनी कहानी लिखूं। हर टास्क, हर ड्रामा, हर कंट्रोवर्सी मैं निभाऊंगी। बिग बॉस के घर की कहानी अब मेरी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें