आलिया बोलीं- 'मेरा दिल कई बार टूटा'
आलिया भट्ट ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने छात्रों को सपोर्ट करते हुए लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों से मेरा दिल कई बार टूटा। मगर, उम्मीदों के सहारे सही भी हुआ। आज हर छात्र अपने हक के लिए डटा है। उसके अपने सपनों के अलावा परिवार की उम्मीदें हैं। वर्षों की मेहनत है। स्टूडेंट सिर्फ खुद के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि उन सबके लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा किया है। ये आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं'।
क्या बोले आर माधवन
अभिनेता आर माधवन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए समर्थन जाताया है। उन्होंने लिखा है, 'शिक्षा में देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है। हर स्टूडेंट ऐसी व्यवस्था का हकदार है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित हो। युवाओं की क्षमता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में आज मैं सभी छात्रों और अभिभावकों की चिंता और निराशा को समझता हूं। शिक्षा व्यवस्था को लोगों में विश्वास, निष्पक्षता और अवसर की भावना पैदा करनी चाहिए'। कुछ लोग माधवन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग देर से रिएक्शन के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
कमल हासन क्या बोले?
अभिनेता कमल हासन ने भी अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमें इंतजार नहीं करना चाहिए था। जब एक बच्चा रोया था तभी हमें उसकी बात सुन लेनी चाहिए थी'।
ईशा कोप्पिकर बोलीं- 'दुखी महसूस कर रही हूं'
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि कई लोग उनसे पूछ रहे थे कि उन्होंने नीट विवाद पर अब तक अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। इस पर उन्होंने कहा कि वह भी इस पूरे मामले को लेकर चिंतित हैं, लेकिन हर विषय पर तुरंत बोलना ही सही तरीका नहीं होता। ईशा ने वीडियो में कहा, 'नमस्कार, कई फैंस मुझसे पूछ रहे थे कि मैं नीट के बारे में बात क्यों नहीं कर रही हूं। इसलिए मुझे लगा कि यह बताना जरूरी है कि चाहे मैं इस समय कितना भी दुखी महसूस कर रही हूं, लेकिन हर चीज पर बोलना जरूरी नहीं होता। कई बार चुप रहना भी एक जिम्मेदारी होती है'।'